पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड
17-Jun-2025 07:05 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर विवाद पर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। बीजेपी इस मुद्दे को लेकर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर हमलावर है। तो वही एनडीए के घटक दल के निशाने पर भी राजद सुप्रीमो हैं। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर जोरदार हमला बोला।
मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा कि लालू जानबूझ कर दलितों का अपमान करते हैं। लालू-राबड़ी राज में दलितों का नरसंहार होता था और राजद सुप्रीमो मूकदर्शक बने हुए थे। लालू ने कर्पूरी ठाकुर से लेकर रमई राम तक का मजार उड़ाया है। अब संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का अपमान किया है। इसके लिए अविलंब लालू को दलित समाज से माफी मांगना होगा और प्रायश्चित करना होगा।
हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष व लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष सुमन ने कहा है कि बाबा साहब का अपमान करने वाले लालू यादव कर्पूरी ठाकुर और रमई राम तक का उपहास उड़ाते थे। बाबा साहब के अपमान के लिए उन्हें अविलम्ब दलित समाज से माफी मांग कर प्रायश्चित करना चाहिए।
संतोष सुमन ने कहा है कि बिहार की राजनीति के सामंत लालू यादव जानबूझ कर दलितों व बाबा साहब अम्बेदकर का अपमान करते हैं। राजद कार्यालय में कुड़े की ढेर में फेकी गई बाबा साहब की तस्वीर हो या फिर लालू यादव को भेंट किए गए तैलचित्र का निरादर, बिहार का दलित समाज इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।
उन्होंने कहा कि लालू-राबड़ी के राज में बिहार के दलितों का नरसंहार हुआ। अनेक घटनाओं में सैकड़ों दलित मारे गए, मगर तत्कालीन सरकार उन्हें भयभीत कर वोट साधती रही। लालू यादव ने हमेशा दलितों को वोट बैंक के तौर पर उपयोग किया मगर कभी उनके मान-सम्मान व सुरक्षा की चिंता नहीं की। संतोष सुमन ने कहा कि गरीबों के नाम पर राजनीति करने वाले लालू यादव को गरीबों की चिंता कभी नहीं रही। लालू यादव को अविलम्ब बाबा साहब अम्बेडकर के अपमान के लिए दलितों से माफी मांग कर प्रायश्चित कर लेना चाहिए।