ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / patna-news / Bihar Police: नई तकनीक के 'वायरलेस' से लैस होगी बिहार पुलिस, PHQ ने...

Bihar Police: नई तकनीक के 'वायरलेस' से लैस होगी बिहार पुलिस, PHQ ने लिया यह निर्णय...खरीद के लिए राशि जारी

Bihar Police: बिहार पुलिस मुख्यालय ने 1500 वायरलेस सेट खऱीदने का निर्णय लिया है. इसके लिए राशि जारी कर दी गई है.

26-Jan-2025 10:11 AM

By Viveka Nand

Bihar Police: बिहार पुलिस नई तकनीक के वायरलेस सेट से सुसज्जित होगी. बिहार पुलिस मुख्यालय ने 1500 वायरलेस सेट खरीदने का निर्णय लिया है. संचार व्यवस्था को सुदृढ करने के लिए टावर भी लगाए जाएंगे. पुलिस मुख्यालय ने उपकरणों की खरीद के लिए 2433 लाख रू जारी कर दिए हैं. 

संचार व्यवस्था को दुरूस्त करने में जुटा पुलिस मुख्यालय

बिहार पुलिस मुख्यालय संचार व्यवस्था को ठीक करने के लिए आवश्यक उपकरणों की खरीद कर रही है. इसके लिए चौबीस करोड़ 33 लाख 50 हजार रू जारी कर दिए गए हैं.500 पीस डिजिटल 25 वाट स्टैटिक वायरलेस की खरीद होने वाली है. प्रति वायरलेस की कीमत 75 हजार रू है. वहीं 79 हजार रू प्रति वायरलेस की दर से 1000 हैंड हेल्ड वायरलेस की खऱीद होगी. वहीं 42 टावर के साथ-साथ अन्य उपस्कर लगाए जाएंगे. जिस पर कुल 2433 लाख 50 हजार रू का व्यय होगा. बिहार पुलिस मुख्यालय ने इस संबंध में महालेखाकार को सूचित किया है. 

news image