ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / patna-news / Bihar land Survey : जमीन माफिया पर अब बिहार पुलिस कसेगी नकेल, तैयार...

Bihar land Survey : जमीन माफिया पर अब बिहार पुलिस कसेगी नकेल, तैयार हुआ ख़ास प्लान; स्पेशल टीम का भी हुआ गठन

Bihar land Survey : पिछले कुछ दिनों के जमीन माफियों का आतंक देखने को मिल रहा है। ऐसे में इनलोगों पर नकेल कसने के लिए बिहार पुलिस ने जोरदार प्लान तैयार किया है। इसको लेकर एक टास्क फ़ोर्स तैयार

26-Jan-2025 09:00 AM

By First Bihar

bihar land survey : बिहार में अब जमीन माफियों पर नकेल कसने की तैयारी शुरू कर दी गई है। राज्य के अंदर जल्द ही जमीन माफिया पर नकेल कसी जाएगी । इसको लेकर बिहार पुलिस जल्द ही एक विशेष टास्क फोर्स का गठन करने जा रही है। इसके स्वरूप की घोषणा भी जल्द की जाएगी। इस विशेष टास्क फोर्स का प्रमुख डीएसपी रैंक के एक अधिकारी को बनाया जाएगा। 


दरअसल,पिछले कुछ दिनों के जमीन माफियों का आतंक देखने को मिल रहा है। ऐसे में इनलोगों पर नकेल कसने के लिए बिहार पुलिस ने जोरदार प्लान तैयार किया है। इसको लेकर एक टास्क फ़ोर्स तैयार किया गया है। इसमें एक विशेष टास्क फोर्स का गठन करने जा रही है। इसकी सतत मॉनिटरिंग एसपी एवं आईजी रैंक के अधिकारी करेंगे। यह टास्क फोर्स सीआईडी के अंतर्गत काम करेगा।


वहीं, इसका मुख्य कार्य थाना स्तर पर मौजूद जमीन के माफिया खासकर बड़े माफियाओं को चिन्हित करके उन पर कार्रवाई करना होगा। जमीन माफियाओं पर नकेल कसने के लिए पहली बार पुलिस महकमा इस तरह की व्यवस्था करने जा रहा है। राज्य में मौजूद करीब 1300 थानों में पहले वैसे थानों को चिन्हित किया जाएगा, जहां जमीन विवाद से संबंधित मामले सबसे ज्यादा है। 


इसके साथ ही साथ जिन इलाकों से जमीन को लेकर बड़ी संख्या में गोलीबारी वा मारपीट या हत्या की घटनाएं होती हैं। इन थानों को चिन्हित करके वहां के तमाम जमीन विवाद से जुड़े मुकदमों की तफ्तीश की जाएगी। इनमें शामिल माफियाओं को चिन्हित कर इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस टास्क फोर्स के स्तर से जिन माफियाओं की गिरफ्तारी होगी उन पर स्पीडी ट्रायल के माध्यम से मुकदमा तय किया जाएगा।