ब्रेकिंग न्यूज़

पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड

Home / bihar / patna-news / Bihar News: चुनावी साल में सीएम नीतीश ने बिहार पुलिस को दी बड़ी...

Bihar News: चुनावी साल में सीएम नीतीश ने बिहार पुलिस को दी बड़ी सौगात, बढ़ जाएगी अपराधियों की परेशानी

Bihar News: चुनावी साल में सीएम नीतीश कुमार ने बिहार पुलिस को बड़ी सौगात दी है. मुख्यमंत्री ने 520 चार पहिया और 98 दो पहिया वाहनों का लोकार्पण किया, जो कानून व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम है।

19-Jun-2025 11:38 AM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार एक्शन में हैं और हर दिन सौगातों की बौछार कर रहे हैं। गुरुवार को सीएम नीतीश कुमार ने बिहार पुलिस को बड़ी सौगात दी है। इस सौगात से बिहार पुलिस अब और भी सशक्त हो जाएगी और कांड के अनुसंधान से लेकर अपराधियों के धर पकड़ में मदद मिलेगी।


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को सीएम आवास एक अणे मार्ग से पुलिस के उपयोग हेतु 520 चार पहिया एवं 98 दो पहिया वाहनों का लोकार्पण किया और इस दौरान उन्होंने वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने पुलिस वाहनों के लोकार्पण के पूर्व उसका निरीक्षण किया और उसकी कार्य प्रणाली के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली।


इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इन पुलिस वाहनों की उपलब्धता से राज्य में पुलिसिंग की कार्य क्षमता तथा दक्षता और बढ़ेगी। साथ ही विधि व्यवस्था को मेंटेन करने में और सहूलियत होगी। कार्यक्रम की शुरूआत में पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी मौजूद रहे।


इनके अलावा मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी, अपर पुलिस महानिदेशक, स्पेशल ब्रांच सुनील कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय कुंदन कृष्णन, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रोविजनिंग अजिताभकुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, गृह विभाग के सचिव प्रणव कुमार, पुलिस महानिदेशक, पटना रेंज गरिमा मलिक सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।