DELHI: इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है, जो पुलिस अधिकारियों से जुड़ी हुई है। बिहार पुलिस सेवा के अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति देने को लेकर केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी की है।
गृह मंत्रालय की ओर से 13 अक्टूबर 2026 को जारी अधिसूचना के मुताबिक, राष्ट्रपति ने बिहार पुलिस सेवा के संबंधित 14 अधिकारियों को प्रोबेशन पर भारतीय पुलिस सेवा में नियुक्त करने की मंजूरी दी है। इन अधिकारियों को बिहार कैडर आवंटित किया गया है।
अधिसूचना के अनुसार, IPS में नियुक्त किए गए अधिकारी एक वर्ष तक प्रोबेशन पर रहेंगे। इस दौरान उन्हें भारतीय पुलिस सेवा के निर्धारित नियमों के तहत इंडक्शन ट्रेनिंग भी लेनी होगी।
गृह मंत्रालय ने यह अधिसूचना भारतीय पुलिस सेवा भर्ती नियम, 1954 और नियुक्ति द्वारा पदोन्नति संबंधी विनियम, 1955 के प्रावधानों के तहत जारी की है। बिहार पुलिस सेवा के 14 अफसरों का IPS में प्रमोशन पाने वाले अधिकारियों की पूरी लिस्ट देखें..