PATNA: बिहार सरकार के गृह विभाग ने बिहार पुलिस सेवा के 3 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है। गृह विभाग की ओर से 4 सितंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, इन अधिकारियों को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक नए पद एवं स्थान पर पदस्थापित किया गया है।
आदेश के मुताबिक कुंदन कुमार, जो अब तक पटना के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे, उन्हें पुलिस अधीक्षक (प्रशासन), पटना बनाया गया है।
वहीं सोनू कुमार राय, जो पुलिस अधीक्षक (प्रशासन), पटना के पद पर कार्यरत थे, उन्हें पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, वैशाली की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा दिलीप कुमार, जो आर्थिक अपराध इकाई, बिहार, पटना में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर तैनात थे, उन्हें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO), त्रिवेणीगंज, सुपौल बनाया गया है।
तीन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
कुंदन कुमार — पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, पटना से पुलिस अधीक्षक (प्रशासन), पटना
सोनू कुमार राय — पुलिस अधीक्षक (प्रशासन), पटना से पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, वैशाली
दिलीप कुमार — पुलिस उपाधीक्षक, आर्थिक अपराध इकाई, बिहार, पटना से SDPO, त्रिवेणीगंज, सुपौल
गृह विभाग के आदेश के अनुसार तीनों अधिकारियों का स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक लागू रहेगा।