ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन

PATNA NEWS: सैनिक स्कूल के तर्ज पर पटना में बनेगा बिहार पुलिस विद्यालय, यहां फाइनल हुई जमीन

PATNA NEWS : नेतरहाट और सैनिक स्कूल की तर्ज पर बिहार में पुलिस विद्यालय की स्थापना की जाएगी। झारखंड के अलग होने के बाद यह बिहार का पहला आवासीय पुलिस विद्यालय होगा।

06-May-2025 07:12 AM

By First Bihar

PATNA NEWS : नेतरहाट और सैनिक स्कूल की तर्ज पर बिहार में पुलिस विद्यालय की स्थापना की जाएगी। झारखंड के अलग होने के बाद यह बिहार का पहला आवासीय पुलिस विद्यालय होगा।


जानकारी के मुताबिक, इसके लिए पटना के नौबतपुर के पास करीब दो एकड़ जमीन भी चिह्नित की गई है। इस विद्यालय का लाभ बिहार पुलिस मद से वेतन प्राप्त सभी संवर्ग के पदाधिकारियों, कर्मियों एवं शहीद व सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के बच्चों को प्राप्त होगा।


इसके लिए 50 प्रतिशत सीटें पुलिसकर्मियों के बच्चों के लिए आरक्षित होंगी। वहीं अन्य 50 प्रतिशत सीटें आमलोगों के बच्चों के लिए होंगी। 


पुलिस मुख्यालय में प्राथमिक विचार-विमर्श के बाद इससे जुड़ा प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इसे अगले माह जून तक गृह विभाग को सैद्धांतिक सहमति के लिए भेजा जाएगा। पुलिस मुख्यालय ने बिहार पुलिस विद्यालय की स्थापना से जुड़े प्रारंभिक प्रस्ताव को लेकर सभी पुलिस महानिदेशक (डीजी), अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी), क्षेत्रीय आइजी-डीआइजी आदि से सुझाव मांगे थे।


इधर, पहले चरण में आठवीं कक्षा तक पढ़ाई शुरू होगी जिसके लिए बिहार शिक्षा परियोजना पर्षद से संबद्धता ली जाएगी। वहीं अगले चरण में 12वींं कक्षा तक पढ़ाई होगी जिसके लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्धता ली जाएगी।