ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत

PM Modi Bihar Visit: पीएम मोदी के दौरे को लेकर बिहार पुलिस अलर्ट, DGP ने बुला ली अधिकारियों की बड़ी बैठक

PM Modi Bihar Visit: ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार दो दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंच रहे हैं. उनके दौरे को लेकर बिहार पुलिस ने अपनी कमर कस ली है. डीजीपी ने पीएम के दौरे को लेकर पुलिस अधिकारियों की बड़ी बैठक बुलाई है.

26-May-2025 02:30 PM

By FIRST BIHAR

PM Modi Bihar Visit: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद प्रधानमंत्री पहली बार बिहार दौरे पर आ रहे हैं। पीएम मोदी 29 मई को पटना पहुंचेंगे और 30 मई को रोहतास में बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी के दौरे को लेकर बिहार पुलिस पूरी तरह से अलर्ट हो गई है। पीएम के दौरे को लेकर डीजीपी विनय कुमार ने पटना में पुलिस अधिकारियों की बड़ी बैठक बुलाई है।


बिहार पुलिस मुख्यालय में DGP विनय कुमार की अध्यक्षता में चल रही अहम बैठक में पुलिस के तमाम आला अधिकारी मौजूद हैं। बैठक में पीएम मोदी के बिहार दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर रहे है। डीजीपी विनय कुमार ATS चीफ ADG पंकज दराद के साथ पीएम की सुरक्षा से जुड़े हर पहलू पर चर्चा हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 और 30 मई को दो दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं। 


पटना और रोहतास के बिक्रमगंज में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम तय है। पीएम मोदी के दौरे को लेकर पुलिस मुख्यालय ने हाई अलर्ट जारी किया है। पटना और रोहतास के SP के साथ पुलिस मुख्यालय के सभी प्रभाग के ADG और पटना रेंज के IG को अलर्ट भेजा गया है। आतंकी संगठनों और नक्सलपंथी संगठनों से PM की जान का खतरा बताया गया है और सुरक्षा के सभी मानकों का पूरा ख्याल रखने को कहा गया है।


बता दें कि पीएम मोदी 29 मई को पटना पहुंचेंगे, जहां वे जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे बिहटा एयरपोर्ट की आधारशिला रखेंगे। इस मौके पर पटना में उनका भव्य रोड शो भी आयोजित किया जाएगा।रोड शो के दौरान जगह-जगह महिलाएं आरती करेंगी और फूल बरसाए जाएंगे। रोड के दोनों ओर कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे।


इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी पार्टी कार्यालय में बिहार के सांसदों, विधायकों, विधान पार्षदों और पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इस बैठक का उद्देश्य आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी और जमीनी कार्य की समीक्षा करना है। अपने दौरे के दूसरे दिन पीएम मोदी बिक्रमगंज में एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे, जहां वे जनता को करोड़ों की योजनाओं की सौगात देंगे।

रिपोर्ट- प्रिंस कुशवाहा, पटना