'हम नहीं सुधरेंगे' की तर्ज पर काम कर रहे बिहार में शराब तस्कर, बोलेरो से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, होली में खपाने की थी तैयारी Patna Crime News: पटना में छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला, पूर्व विधायक समेत 65 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Patna Crime News: पटना में छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला, पूर्व विधायक समेत 65 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: कांग्रेस में सिरफुटौव्वल ! सदाकत आश्रम गेट पर NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरूण चौधरी के बैनर-पोस्टर फाड़े गए, आरोप बड़े नेता के समर्थकों पर ही... Bihar Crime News: नदी किनारे मिला था युवक का कटा सिर, अज्ञात शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई Bihar Bhumi: 'कलेक्टर' के पास अपार शक्ति...लोकहित मेंं करें प्रयोग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव ने 6 जिलों के DM से क्यों कहा ? जानें.. Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर कैसे करें भोलेनाथ को प्रसन्न? जानिए.. शुभ मुहूर्त, पूजा-विधि और व्रत नियम Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर कैसे करें भोलेनाथ को प्रसन्न? जानिए.. शुभ मुहूर्त, पूजा-विधि और व्रत नियम BIHAR CRIME NEWS: आखिरी कॉल के बाद मिली लाश, तीन बच्चों की मां की संदिग्ध मौत, ससुराल के लोग फरार BIHAR CRIME NEWS: बिहार में बेलगाम हुए बदमाश, दुकान से लाखों की चोरी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
14-Feb-2026 12:02 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Police News: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को आरजेडी ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे और कहा था कि पुलिस का व्यवहार आम लोगों के साथ ठीक नहीं है। इसपर बिहार के डीजीपी विनय कुमार का रिएक्शन सामने आया है। डीजीपी ने कहा है कि ऐसे पुलिस पदाधिकारी पर कठोर कार्रवाई का निर्देश दे दिया गया है।
दरअसल, बिहार विधान परिषद की कार्यवाही के दौरान आरजेडी के विधान परिषद सदस्य सुनील कुमार सिंह ने सवाल उठाया था कि रामकृष्ण नगर में एक लड़की लापता हो गई और उसका मामला दर्ज काफी देर के बाद किया गया। उसके परिजन को पुलिस वाले कर रहे हैं कि एक दो महीने में तुम्हारी बेटी ऐस मौज करके चली आएगी।
इस मामले पर डीजीपी विनय कुमार ने बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने बताया कि पूरा मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है, पूरे मामले की जांच की जा रही है। जिस भी पुलिस अधिकारी ने इस तरह का काम किया है ऐसे पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
बता दें कि पुलिस के इस रवैये को लेकर सियासत गर्म हो गई है और विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया है। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने पुलिस की इस तरह की भाषा पर गंभीर सवाल उठाए हैं और कहा है कि, लापता बच्चियों के बारे में कहा गया कि वह मजा लेने गई हैं, इंज्वाय कर के लौट जाएगी, ऐसी भाषा का इस्तेमाल किसी हाल में स्वीकार नहीं है।