Bihar News: हड़ताली CO को अंतिम चेतावनी, कल शाम तक काम पर लौटें वरना..., डिप्टी CM का ऐलान - जनहित से समझौता नहीं BIHAR NEWS : दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी! पूरी खबर पढ़ें BIHAR NEWS : बेगूसराय में दिनदहाड़े Axis बैंक लूट! 6 नकाबपोश बदमाशों ने 3-4 लाख रुपये लूटे, गार्ड घायल Bihar News: क्लासमेट की पिटाई से छात्रा की मौत, परिजनों ने शिक्षक पर लगाया गंभीर आरोप BIHAR NEWS : SP के बॉडीगार्ड की दबंगई ! गैस एजेंसी संचालक को धमकी देकर बिना पैसे दिए जबरन उठाया सिलेंडर, ऑडियो और CCTV फूटेज हुआ वायरल कोर्ट में हुआ हंगामा! पत्नी, पति और प्रेमी आमने-सामने, 5 साल का मासूम फंसा बीच में – आप भी पढ़ें कौन ले गया बच्चे को? BIHAR NEWS : शराब के नशे में धुत ASI ने मचाया हंगामा, ग्रामीणों ने बनाया बंधक ! थाने की पुलिस ने खुद किया गिरफ्तार BIHAR NEWS : अब कारा कर्मियों को मिलेगा आरामदायक घर! बिहार सरकार बनाएगी 44 आधुनिक आवासीय भवन, जानिए कितने रुपए होंगे खर्च मछली कारोबार विवाद में खूनी खेल! चौकीदार के साले की पीट-पीटकर हत्या, फिर मारी गोली patna train accident : पटना-दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए तीन मजदूर, मौके पर मौत
11-Mar-2025 12:20 PM
By KHUSHBOO GUPTA
Bihar Police Constable Recruitment: 2025 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सरकार ने युवाओं के लिए नौकरी का पिटारा खोला है। बिहार पुलिस में सिपाही के लिए फिर से बहाली होने जा रही है। मंगलवार (11 मार्च, 2025) को आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा की गई है। बताया गया कि 19,838 पदों पर सिपाही भर्ती के लिए परीक्षा होगी।
आज (11 मार्च, 2025) केंद्रीय चयन पर्षद की ओर से विज्ञापन निकाला जाएगा। 18 मार्च से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। आवेदन की अंतिम तिथि 18 अप्रैल 2025 है। केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) ने बिहार पुलिस में सिपाही पदों के लिए बड़ी बहाली का एलान किया है। पर्षद के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए इस बहाली की जानकारी दी। कुल 19,838 सिपाही पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिसमें महिलाओं के लिए 6,017 पद आरक्षित हैं।
आवेदन प्रक्रिया 18 मार्च 2025 से शुरू होगी और 18 अप्रैल 2025 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत उम्मीदवारों को शारीरिक, मानसिक और शैक्षिक योग्यताओं के आधार पर चयनित किया जाएगा।
यह भर्ती राज्य पुलिस बल में रोजगार के नए अवसर प्रदान करेगी और पुलिस सेवा में करियर बनाने की इच्छुक युवाओं के लिए एक बड़ा मौका है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी पात्रता मानदंडों को ध्यानपूर्वक पढ़कर आवेदन करें। आवेदन प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी केंद्रीय चयन पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।