ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : BJP ने दिया नीतीश कुमार को धोखा, चाचा को निमंत्रण देने के सवाल पर बोले तेजस्वी ....बिहार की जनता चाहती है सत्ता परिवर्तन Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल में अचानक उछाल, क्या आपके शहर में भी बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? जानिए Bihar Politics : शादी में जिसने किया था कार ड्राइव उससे ही पहला चुनाव हार गए थे नीतीश कुमार , जानिए क्या था नाम और कब हुआ था चुनाव नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब Nitish Kumar : राज्यसभा जाने के बाद भी इस दिन तक CM की कुर्सी पर बने रहेंगे नीतीश कुमार, बिहार में इनके हाथ में होगी JDU की कमान! CTET 2026 उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट: आज जारी होगा आंसर-की और OMR शीट, ऐसे करें डाउनलोड Nitish Kumar : गजब संयोग: मार्च महीने में ही पहली बार CM पद की शपथ ली थी... नीतीश कुमार मार्च में ही छोड़ रहे मुख्यमंत्री की कुर्सी बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन

Bihar Police Driver Result: चालक सिपाही परीक्षा का रिजल्ट जारी, 15,516 अभ्यर्थी सफल

बिहार पुलिस चालक सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। कुल 15,516 अभ्यर्थी सफल हुए हैं, जिन्हें PET के लिए चयनित किया गया है। पीईटी परीक्षा मार्च 2026 में होने की संभावना है।

30-Dec-2025 05:15 PM

By First Bihar

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जो बिहार पुलिस में चालक सिपाही बहाली से जुड़ी है। सिपाही चालक की लिखित परीक्षा का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में 15 हजार 516 कैंडिडेट पास हुए हैं। इनका चयन PET के लिए हुआ है।


 बता दें कि चालक सिपाही पद के लिए कुल 1 लाख 16 अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे। इस परीक्षा में सबसे ज्यादा सफल पुरुष अभ्यर्थी रहे हैं। कुल 15 हजार 516 अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास कर ली है। जिसमें 15 हजार 54 पुरुषों ने यह परीक्षा पास की है। वही 461 महिला और एक ट्रांसजेंडर ने ड्राइवर की लिखित परीक्षा पास कर ली है। 


अब पीईटी के बाद इनका चयन बिहार पुलिस में चालक के रूप में होगा। पीईटी की परीक्षा मार्च 2026 में होने की संभावना जतायी जा रही है। बता दें कि चालक सिपाही के रिक्त पदों की संख्या 4 हजार 361 हैं। 4361 चालक सिपाही के रिक्त पदों को भरने के लिए लिखित परीक्षा बिहार के अन्य जिलों में आयोजित की गयी थी। अब पीईटी परीक्षा नये साल में आयोजित की जाएगी। नये साल में ही पीईटी में सफलता हासिल करने वाले कैंडिडेट को नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा।