ब्रेकिंग न्यूज़

Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल में अचानक उछाल, क्या आपके शहर में भी बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? जानिए Bihar Politics : शादी में जिसने किया था कार ड्राइव उससे ही पहला चुनाव हार गए थे नीतीश कुमार , जानिए क्या था नाम और कब हुआ था चुनाव नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब Nitish Kumar : राज्यसभा जाने के बाद भी इस दिन तक CM की कुर्सी पर बने रहेंगे नीतीश कुमार, बिहार में इनके हाथ में होगी JDU की कमान! CTET 2026 उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट: आज जारी होगा आंसर-की और OMR शीट, ऐसे करें डाउनलोड Nitish Kumar : गजब संयोग: मार्च महीने में ही पहली बार CM पद की शपथ ली थी... नीतीश कुमार मार्च में ही छोड़ रहे मुख्यमंत्री की कुर्सी बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन BIHAR NEWS : थोड़ी देर में अमित शाह पहुंचेगे पटना, नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत NDA कैंडिडेट के नामांकन में होंगे शामिल; नई सरकार का चेहरा भी होगा क्लियर

Bihar Police: बिहार के DGP ने जारी किए दो मोबाइल नंबर...आप कभी भी इन नंबरों पर फोन कर शिकायत कर सकते हैं, जानें....

Bihar Police News: नए साल पर बिहार पुलिस ने आम जनता की सुविधा के लिए नई पहल की है. पुलिस मुख्यालय ने DGP कंट्रोल रूम के दो मोबाइल हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, जिन पर लोग अपनी समस्या और शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

02-Jan-2026 05:23 PM

By Viveka Nand

Bihar Police: नए साल में बिहार पुलिस आमजनों की सुविधा को लेकर एक नई पहल शुरू की है. पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने राज्यवासियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. बजाप्ता दो मोबाइल नंबर सार्वजनिक किए गए हैं. आप कभी भी इन नंबरों पर फोन कर समस्या बता सकते हैं. 

पुलिस मुख्यालय ने जारी किए दो मोबाइल नंबर 

बिहार पुलिस मुख्यालय की तरफ से जानकारी दी गई है कि आमजनता अपनी समस्याओं-शिकायतों के निबटारे के लिए पुलिस महानिदेशक नियंत्रण कक्ष में फोन कर जानकारी दे सकते हैं. इसके लिए दो मोबाइल नंबर साझा किया गया है. ये दो नंबर हैं- 9031829339 और 90318 29340. आप इन दो नंबरों पर कभी भी फोन कर समस्या बता सकते हैं या सुझाव दे सकते हैं.

बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा है कि बिहार में अपराधियों पर नकेल कसने में कोई कमी नहीं होगी. जो भी अपराधी पुलिस को खुली चुनौती देंगे, उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी..उन्होंने कहा कि कई बार ऐसी स्थिति बन जाती है जब पुलिस को आत्मरक्षा में अपराधियों पर जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलानी पड़ती है. ऐसी ही स्थिति फुलवारी शरीफ में भी देखने को मिली, जहां पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी घायल हुआ है.  

डीजीपी ने बिहार में अपराध के ग्राफ में कमी आने का दावा भी किया. उनका कहना है कि पटना में विभिन्न श्रेणियों के अपराध में करीब 25 प्रतिशत तक की कमी आई है. अगर पूरे बिहार की बात करें, तो राज्यभर में भी अपराध के ग्राफ में गिरावट दर्ज की गई है. बातचीत के दौरान डीजीपी ने बिहार में बढ़ते ड्रग्स कारोबार पर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि आज के युवा ड्रग्स और साइबर अपराध में शामिल हो रहे हैं, जो चिंता का विषय है. पुलिस लगातार साइबर अपराध और ड्रग्स के काले कारोबार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है. कार्रवाई के दौरान कई युवाओं को गिरफ्तार भी किया गया है.