मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
06-Dec-2025 08:20 AM
By First Bihar
Bank Escort Service Bihar : आम लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बिहार पुलिस ने एक बेहद महत्वपूर्ण और जनहितकारी पहल की शुरुआत की है। प्रदेश में बैंक से बड़ी राशि निकालने के बाद रास्ते में होने वाली छिनतई, लूटपाट और अपराध की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस अब ग्राहकों को घर तक सुरक्षित पहुंचाने की सुविधा देगी। यह सेवा उन सभी लोगों के लिए उपलब्ध होगी जो 50 हजार रुपये या उससे अधिक की निकासी करते हैं।
बिहार पुलिस के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति बैंक से 50 हजार रुपये या उससे अधिक की राशि निकालता है, तो उसे केवल डायल 112 या संबंधित थाने के मोबाइल नंबर पर इसकी जानकारी देनी होगी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत बैंक पहुंचेगी और ग्राहक को उसके घर या गंतव्य तक सुरक्षित छोड़कर आएगी। यह सुविधा तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।
पुलिस ने बताया कि पिछले कुछ समय में ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं, जहां लोग बैंक से बड़ी रकम निकालकर अकेले लौटते थे और रास्ते में अपराधियों का शिकार हो जाते थे। अपराधी अक्सर बैंक के बाहर घूमते रहते हैं और मौका मिलते ही असहाय लोगों को लूट लेते हैं। ऐसे मामलों को रोकने के लिए पुलिस ने यह नई व्यवस्था लागू की है, ताकि नागरिक बिना डर के लेनदेन कर सकें।
यह सुविधा विशेष रूप से उन ग्रामीण लोगों के लिए वरदान साबित होगी, जो बैंक से पैसे निकालने के लिए कई किलोमीटर दूर कस्बों या शहरों में आते हैं। ग्रामीण इलाकों में लौटते समय सुनसान रास्तों के कारण जोखिम और भी बढ़ जाता है। पुलिस की एस्कॉर्ट सेवा मिलने से ऐसे लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और वे निश्चिंत होकर लेन-देन कर पाएंगे।
बैंक एस्कॉर्ट की सुविधा के साथ ही पुलिस ने लोगों को एक और महत्वपूर्ण सहूलियत प्रदान की है। यदि कोई व्यक्ति अपने घर में ताला लगाकर शादी, समारोह या किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने बाहर जाता है, तो वह भी डायल 112 या थाना मोबाइल नंबर पर सूचना दे सकता है। पुलिस टीम ऐसे घरों की निगरानी करेगी और आसपास विशेष चौकसी करेगी, जिससे चोरी और सेंधमारी की घटनाओं को रोका जा सके।
अक्सर लोग सामाजिक कार्यक्रमों में जाते समय अपने घर की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहते हैं, लेकिन अब पुलिस की इस पहल से उनकी चिंता काफी कम होगी। यह सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी और इसके लिए नागरिकों को कोई शुल्क नहीं देना होगा।
पुलिस की यह पहल न केवल अपराध रोकने में मददगार साबित होगी, बल्कि आम लोगों में सुरक्षा और विश्वास का भाव भी मजबूत करेगी। इससे पुलिस और जनता के बीच दूरी कम होगी तथा लोगों का भरोसा बढ़ेगा कि पुलिस हर परिस्थिति में उनकी सहायता के लिए तैयार है।बिहार में अपराध रोकथाम की दिशा में यह कदम काफी प्रभावी माना जा रहा है। अब बैंक से बड़ी रकम निकालने वालों को न तो चिंता होगी और न ही डर, क्योंकि पुलिस अब कदम-कदम पर उनके साथ रहेगी।