ब्रेकिंग न्यूज़

घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल सांसद राजेश वर्मा का 'हमारी बहना' अभियान, हर साल 51 बेटियों की कराएंगे शादी, कहा..भाई बनकर निभाऊंगा फर्ज

अपराधियों की अब खैर नहीं! 50 ड्रोन के जरिए क्राइम कंट्रोल करेगी बिहार पुलिस, सरकार ने जारी किए 24.50 करोड़

Bihar News: बिहार में अपराध नियंत्रण और निगरानी को मजबूत करने के लिए सरकार 50 हाईटेक ड्रोन खरीदेगी। पुलिस आधुनिकीकरण योजना के तहत 24.50 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं, जिससे भीड़ नियंत्रण, अपराध निगरानी और आपदा प्रबंधन में मदद मिलेगी।

08-Mar-2026 05:14 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बिहार में अब अपराधियों की खैर नहीं है। अपराध और अपराधियों पर नजर रखने के लिए सरकार ने बड़ा प्लान बनाया है। सरकार ने 50 ड्रोन के जरिए क्राइम कंट्रोल करने का बड़ा प्लान तैयार किया है। 50 हाईटेक ड्रोन खरीदने के लिए सरकार की तरफ से 24.50 करोड़ रुपए जारी कर दिए गए हैं। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने इसकी जानकारी दी है।


बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि राज्य में पुलिस व्यवस्था को और आधुनिकतकनीक आधारित बनाने के लिए 50 ड्रोन की खरीद को स्वीकृति प्रदान की गई है। इस पर लगभग 24.50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पुलिस आधुनिकीकरण योजना के तहत ड्रोन उपकरणों की खरीद की प्रक्रिया शुरू की गई है, जिससे पुलिस की कार्य क्षमता और निगरानी व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सकेगा।


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस बल को आधुनिक उपकरणों से सशक्त बनाने के लिए ड्रोन तकनीक को शामिल किया जा रहा है। इसके उपयोग से भीड़ नियंत्रण, अपराध निगरानी, नदी क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था, संवेदनशील इलाकों में अभियान और आपदा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में पुलिस को बड़ी सहायता मिलेगी।  उन्होंने कहा कि कई बार ऐसे क्षेत्र होते हैं जहां सामान्य तरीकों से निगरानी करना कठिन होता है। ऐसे स्थानों पर ड्रोन के माध्यम से हवाई निगरानी संभव होगी और पुलिस को समय पर सटीक जानकारी मिल सकेगी। इससे कार्रवाई अधिक प्रभावी और त्वरित हो सकेगी।


सम्राट चौधरी ने कहा कि इन ड्रोन उपकरणों की सहायता से पुलिस बड़े आयोजनों, संवेदनशील क्षेत्रों और आपात परिस्थितियों में बेहतर निगरानी कर सकेगी। साथ ही अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने और संभावित खतरों की पहचान करने में भी पुलिस को मदद मिलेगी।


उन्होंने बताया कि ड्रोन तकनीक से पुलिस को दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में भी प्रभावी ढंग से काम करने की सुविधा मिलेगी। विशेष रूप से नदी क्षेत्रों और कठिन भौगोलिक इलाकों में हवाई निगरानी से वास्तविक समय में जानकारी प्राप्त हो सकेगी, जिससे समय पर आवश्यक कार्रवाई संभव होगी।


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर सीमा सुरक्षा बल और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल जैसे केंद्रीय सशस्त्र बलों के अनुभव और तकनीकी मानकों से भी मार्गदर्शन लिया जा सकता है, ताकि बिहार पुलिस को सर्वोत्तम तकनीक उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य पुलिस बल को आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित करना है, जिससे कानून व्यवस्था को अधिक प्रभावी ढंग से लागू किया जा।