Bihar Police News: बिहार पुलिस मुख्यालय ने 36 वरीय IPS अधिकारियों को बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है। राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के लिए इनको अलग-अलग जिलों का प्रभारी बनाया है। यह सभी अधिकारी 25 से 27 सितंबर तक अपने-अपने आवंटित जिलों का दौरा कर ग्राउंड रिव्यू करेंगे।



पुलिस मुख्यालय के निर्देश के अनुसार, प्रभारी अधिकारी अपने-अपने जिलों में कानून-व्यवस्था, पुलिसिंग की स्थिति, पुलिस अधिकारियों की कार्यप्रणाली और महत्वपूर्ण मामलों की समीक्षा करेंगे। अधिकारियों को दौरे के बाद अपनी समीक्षा रिपोर्ट प्रभारी DGP प्रीता वर्मा को सौंपने का निर्देश दिया गया है।



पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी सूची में ADG, IG और DIG स्तर के अधिकारियों को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी दी गई है। अधिकारियों को जिले में जाकर जमीनी स्तर पर पुलिसिंग की स्थिति का जायजा लेने और आवश्यक बिंदुओं की समीक्षा करने को कहा गया है।



दौरे के दौरान अधिकारी संबंधित जिलों में कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों, पुलिसिंग व्यवस्था और प्रमुख मामलों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इसके बाद समीक्षा रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को सौंपी जाएगी।



इन अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी

अमित लोढ़ा, ADG ATS — लखीसराय और शेखपुरा

अमृत राज, ADG ATS — भोजपुर

के. सुहिता अनुपम, ADG लॉ एंड ऑर्डर/डब्ल्यूएस — पटना

राजेश कुमार, IG SCRB — पूर्णिया

पी. कन्नन, IG प्रोविजन — सारण

अनुसूया रणसिंह साहू, IG TRG — औरंगाबाद

पंकज कुमार राज, IG रेल — भागलपुर और नौगछिया

प्रेमलता, IG निषेधाज्ञा — जहानाबाद

रंजीत कुमार मिश्रा, IG CID/CCSU — मधुबनी

मनोज कुमार, IG मुख्यालय — गया

संजय कुमार, IG SB/BSAP — बेतिया और बगहा

जयंत कांत, DIG CID — कटिहार

मानवजीत ढिल्लो, DIG EOU — रोहतास

हरप्रीत कौर, DIG SB — कैमूर

मीनू कुमारी, DIG BSAP — बेगूसराय

सुधीर पोरिका, DIG SCRB — खगड़िया

तौहीद परवेज, DIG MOD — किशनगंज

सुशील कुमार, DIG विधि/मानव संसाधन — शिवहर

अनिल कुमार, DIG निषेधाज्ञा — सहरसा

राजेंद्र कुमार भील, DIG पर्स — मधेपुरा

आनंद कुमार, DIG लॉ एंड ऑर्डर — मोतिहारी

अवकाश कुमार, DIG साइबर — सीतामढ़ी

दीपक रंजन, DIG CID — बक्सर

इनामुल हक मेंगू, DIG — जमुई

आमिर जावेद, DIG SUV — सीवान

राजीव रंजन-1, DIG TRG — बांका

अजय कुमार पांडे, DIG ERSS — अरवल और नवादा

नीरज कुमार सिंह, DIG STF — अररिया

सुशांत कुमार सरोज, DIG ATS/यातायात — सुपौल