छोटी सी शुरुआत… और फिर मांग में जबरदस्त उछाल! आजीविका दीदियों के गुलाल ने मचाया धमाल Bihar Crime News: घर से लापता युवक का शव कुएं से मिलने से सनसनी, हत्या कर बॉडी फेंकने की आशंका Bihar Crime News: घर से लापता युवक का शव कुएं से मिलने से सनसनी, हत्या कर बॉडी फेंकने की आशंका नीतीश के करीबी बड़े नेता का खुलासा, मैंने विधान परिषद में शराब न पीने की शपथ नहीं ली थी बाहर जाता हूं तो.. Bihar News: बिहार के 38 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में से एक को नहीं मिली NBA की मान्यता, वैश्विक स्तर पर पीछे रहे संस्थान Bihar News: बिहार के 38 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में से एक को नहीं मिली NBA की मान्यता, वैश्विक स्तर पर पीछे रहे संस्थान Free LPG cylinder : होली में इस जगह मिल रहा फ्री गैस एलपीजी सिलेंडर, हज़ारों लोगों ने करवाई बुकिंग; आप भी जल्द इस तरह उठाए मौके का फायदा स्कूटी चलाकर 400 किलोमीटर दूर गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा युवक, बात करने से इनकार किया तब उठा लिया बड़ा कदम Jharkhand News: जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़, IED ब्लास्ट में असिस्टेंट कमांडेंट समेत दो जवान घायल Jharkhand News: जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़, IED ब्लास्ट में असिस्टेंट कमांडेंट समेत दो जवान घायल
01-Mar-2026 01:30 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Bhumi: बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय सिन्हा लगातार जमीन माफियाओं के खिलाफ कड़े कदम उठा रहे हैं। पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने अंचल अधिकारियों, भूमि सुधार डिप्टी कलेक्टर और अनुमंडल पदाधिकारियों को राजस्व कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अंचल कार्यालयों में बिचौलियों, दलालों या मुंशी की कोई भूमिका नहीं होगी।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी अंचल कार्यालयों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, ताकि किसी भी दलाल की गतिविधि पर पूरी तरह रोक लग सके। जमीन माफियाओं की पहचान होने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर क्षेत्र के अंचल कार्यालयों में संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी को विशेष औपचारिक निगरानी सुनिश्चित करने का आदेश भी दिया गया है। साथ ही, जमीन माफियाओं की पहचान होने पर अंचल अधिकारी भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करेंगे।
जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि जिला स्तर से एडिशनल कलेक्टर और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी अंचल कार्यालयों की गतिविधियों का नियमित मॉनिटरिंग करेंगे। इलाके में भ्रमण के दौरान अगर किसी दलाल या मुंशी की पहचान होती है, तो धोखाधड़ी, आपराधिक षड्यंत्र और सरकारी कार्य में बाधा के आरोप में स्थानीय थाना में तत्काल प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
सभी दाखिल-खारिज और परिमार्जन जैसे आवेदनों को निर्धारित समय-सीमा में निपटाने और नापीवाद एवं अतिक्रमण से जुड़े मामलों को तत्परता से निबटाने का भी निर्देश दिया गया है। इसका उद्देश्य आम नागरिकों को लोक सेवाओं और योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
जिलाधिकारी ने दो टूक कहा कि राजस्व कार्यों सहित जनहित के सभी मामलों में किसी भी स्तर की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जीरो टॉलरेंस नीति के तहत जमीन माफियाओं के खिलाफ एफआईआर सहित कड़ी कार्रवाई लगातार जारी है।