Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल होली पर बिहार के इस जिले में दिखा अनोखा नजारा, लोगों की उमड़ी भीड़; जाने क्या पूरी खबर Holi AI Photo Editing: अब घर बैठे बनाएं शानदार होली फोटो, हर कोई पूछेगा कहां कराया फोटोशूट? PM Kisan का बड़ा फायदा! सालाना ₹6,000 के साथ मिलेगी ₹36,000 की पेंशन, जानिए सरकार का डबल बेनिफिट प्लान
07-Jan-2026 08:16 PM
By First Bihar
PATNA: पंचायत सरकार भवन के निर्माण में तेजी लाने के लिए ग्रामीण विकास में आज एक अहम बैठक हुई। इस समीक्षा बैठक में पता चला कि 1800 पंचायत सरकार भवन निर्माणाधीन है। वही 1000 पंचायत भवन 2 से 3 महीने में बनकर तैयार हो जाएगा। जिसे गांवों को नया इंफ्रास्ट्रक्चर मिलेगा।
भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि की अध्यक्षता में पंचायत सरकार भवन के निर्माण में तेजी लाने हेतु समीक्षा बैठक की गई। प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विभाग की ओर से किए जा रहे 2610 पंचायत सरकार भवनों के निर्माण की प्रगति से सचिव महोदय को अवगत कराया गया। सचिव कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में विभाग के वरीय पदाधिकारी, अभियंतागण भौतिक/ऑनलाइन माध्यम से उपस्थित थे।
बैठक में सचिव को अवगत कराया गया कि 1800 से अधिक पंचायत सरकार भवनों में निर्माण कार्य प्रगति पर है। 220 पंचायत सरकार भवनों में फिनिशिंग कार्य किया जा रहा है, जबकि 320 से अधिक भवनों में ब्रिक वर्क का कार्य तेजी से पूर्ण किया जा रहा है। अब तक 100 पंचायत सरकार भवनों का हस्तांतरण प्रशासी विभाग को किया जा चुका है।
सचिव के स्तर से कार्यपालक अभियंताओं को गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। भवनों के निर्माण में किसी तरह की लापरवाही न हो और गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य कराना सुनिश्चित करें।अभियंताओं को लक्ष्य निर्धारित कर भवनों का निर्माण पूर्ण करने का निदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि पंचायत सरकार भवनों का निर्माण कार्य को मिशन मोड में पूर्ण करें एवं टाइमलाइन का पालन करें।
भवन निर्माण विभाग के स्तर से निर्मित 322 भवनों का लोकार्पण किया जा चुका है तथा अगले 2-3 माह में 1000 और पंचायत सरकार भवनों का निर्माण पूर्ण करने का लक्ष्य है। इन भवनों का निर्माण आधुनिक डिजाइन एवं अच्छी गुणवत्ता वाली सामग्रियों से किया जा रहा है। सचिव ने पंचायत सरकार भवन के निर्माण के साथ-साथ हैंडओवर की प्रकिया में भी तेजी लाने का निदेश दिया। भवनों के निर्माण कार्य की गुणवत्ता जांच के लिए विशेष जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। पंचायत सरकार भवनों का निर्मित क्षेत्रफल सामान्य क्षेत्रों में 7202 वर्गफीट और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 9538 वर्गफीट निर्धारित है।
पंचायत सरकार भवनों का निर्माण ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इन भवनों में राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे जनता को स्थानीय स्तर पर ही सरकारी सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। पंचायत भवन में पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव, सरपंच, राजस्व कर्मचारी समेत अन्य कर्मियों की बैठने के लिए अलग-अलग व्यवस्था होगी।