बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम भारत भ्रमण पर निकले नीतीश कुमार: चारधाम, 12 ज्योतिर्लिंग और 51 शक्तिपीठों का करेंगे दर्शन Bihar News: बिहार के इस जिले में बनेगा इंडोर बफल रेंज, सरकार ने भूमि का किया आवंटन Bihar News: बिहार के इस जिले में बनेगा इंडोर बफल रेंज, सरकार ने भूमि का किया आवंटन कल खत्म हो जाएगी NEET UG आवेदन की तारीख, जानिए MBBS की सीटें और 4 अहम बदलाव बिहार के 5 जिलों में बनेगा नया थाना, 46.34 करोड़ की मंजूरी
07-Mar-2026 03:49 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद बिहार में सत्ता परिवर्तन तय मानी जा रही है। अब कई लोगों के नामों पर कयास भी लगाया जा रहा है कि ये बनेंगे बिहार के सीएम। कोई सम्राट चौधरी को सीएम बनने की बात कर रहा है तो कोई नित्यानंद राय, विजय कुमार सिन्हा, संजीव चौरसिया, श्रेयसी सिंह, मैथिली ठाकुर सहित कई नेताओं का नाम ले रहे है। अब इन नामों में एक और नाम जुड़ गया है।
वो नाम है लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के सुप्रीमो चिराग पासवान का जो केन्द्रीय मंत्री भी हैं। चिराग पासवान को बिहार के मुख्यमंत्री बनने की बात उनकी बड़ी मां राजकुमारी देवी कर रही हैं। उन्होंने चिराग पासवान को बिहार के सीएम बनने का आशीर्वाद भी दे दिया है। राजकुमारी देवी ने यह कह दिया है कि नीतीश कुमार से बढ़िया काम चिराग पासवान करेंगे।
राजकुमारी देवी से जब मीडिया ने इस संबंध में बात की तब उन्होंने कहा कि हम जानित ही कि चिराग बाबू मुख्यमंत्री बनथिन..नीतीश बाबू से सुन्दर-सुन्दर काम करके देखा देथिन..चिराग बाबू नीतीश कुमार से बढ़िया काम करथिन..चिराग पासवान की बड़ी मां राजकुमारी देवी ने लोगों से कहा कि चिराग बाबू को सपोर्ट करिये और उनको मुख्यमंत्री बनाईए। चिराग बाबू बिहार के मुख्यमंत्री बनथिन तब बढिया-बढ़िया काम करके देखइथुन..चिराग बाबू को हम आशीर्वाद देते हैं। ऐसे तो हम सब दिन चिराग को आशीर्वाद देते रहते हैं. आगे भी मेरा आशीर्वाद उनके साथ होगा। चिराग को आगे बढ़ना चाहिए।
चिराग पासवान की बड़ी मां बेटे चिराग को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे देखना चाहती हैं। लेकिन चर्चा यह हो रही है कि बिहार में मुख्यमंत्री बीजेपी से बनने जा रही है। बिहार के राजनीतिक गलियारों में सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, संजीव चौरसिया, नित्यानंद राय का नाम बिहार के सीएम के रूप में हो रही है। रामकृपाल यादव, सैयद शाहनवाज हुसैन, मैथिली ठाकुर, श्रेयसी सिंह, रेणु कुशवारा, रमा निषाद का नाम भी चर्चा में हैं। लेकिन बिहार की जनता नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले से नाराज हैं और उनके बेटे निशांत को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे देखना चाहते हैं।