ब्रेकिंग न्यूज़

चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि

Home / bihar / patna-news / Bihar News: बिहार के इन जिलों में होने वाली है भीषण बारिश, अगले...

Bihar News: बिहार के इन जिलों में होने वाली है भीषण बारिश, अगले 3 घंटों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट

Bihar News: बिहार के 6 जिलों में अगले 2 से 3 घंटों में भीषण बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कई नदियां उफान पर, कई जिलों में जलभराव सबसे बड़ी समस्या...

04-Aug-2025 04:19 PM

By First Bihar

Bihar News: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने भोजपुर, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, लखीसराय और जमुई में अगले 2-3 घंटों में भारी बारिश, मेघ गर्जन, वज्रपात और 30-40 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाओं की चेतावनी दी है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। बिहार में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय है और फिलहाल मुजफ्फरपुर व पूर्णिया के ऊपर से गुजर रही मॉनसून की द्रोणिका के कारण भारी बारिश तबाही मचा रही है। गंगा, कोसी, बागमती जैसी नदियां खतरे के निशान से ऊपर हैं, जिससे बाढ़ का खतरा और बढ़ गया है।


शनिवार को पटना, मुजफ्फरपुर, वैशाली समेत कई जिलों में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश ने जनजीवन ठप कर दिया। पटना और पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन 2-3 फीट पानी में डूब गए। जमुई में एक पुल धंसने से दर्जनों गांवों का संपर्क टूट गया और लखीसराय में सड़क बह गई। रविवार को मधुबनी (171.2 मिमी), किशनगंज (152 मिमी) और सीवान (140.6 मिमी) में भारी बारिश दर्ज की गई। सोमवार को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी और दरभंगा जैसे जिलों में अत्यंत भारी बारिश की संभावना जताई गई है।


मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक उत्तर बिहार में भारी बारिश की चेतावनी दी है। सुपौल, मधुबनी, दरभंगा, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और कटिहार में 65-115 मिमी बारिश हो सकती है, जिससे नदियों के जलस्तर में और भी ज्यादा वृद्धि होगी। पटना में जलभराव ने सड़कों और रेल यातायात को प्रभावित किया है और भोजपुर, अरवल जैसे जिलों में खेतों में पानी भरने से धान की फसल को नुकसान हुआ है। जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वालों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को अलर्ट रहने और राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। बिहार जल संसाधन विभाग ने सभी तटबंधों की निगरानी बढ़ा दी है। औरंगाबाद और जहानाबाद में मिट्टी कटाव की खबरें हैं, जबकि लखीसराय और जमुई में बुनियादी ढांचों को नुकसान हुआ है।