ब्रेकिंग न्यूज़

Sanjeev Hans IAS : सीबीआई ने IAS संजीव हंस समेत 8 के खिलाफ दर्ज की FIR, मंत्री के PA रहते इस काम के लिए एक करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप BIHAR NEWS : अनंत सिंह को जमानत कैसे मिली? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पलटा पूरा केस! गवाहों के बयान में अंतर; हर तारीख पर पेश होंगे बाहुबली Bihar Traffic Update : चैती छठ पर पटना में ट्रैफिक लॉक! इन सड़कों पर नो-एंट्री, जानिए पूरा रूट और पार्किंग प्लान Bihar Weather : चैती छठ पर सुहाना मौसम, तापमान 37°C तक पहुंचने के आसार; जानिए कहां-कब होगी बारिश सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल

Home / bihar / patna-news / Bihar News: बिहार में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार की पहल,...

Bihar News: बिहार में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार की पहल, पटना में 1000 करोड़ की लागत से बनेंगे तीन 5 स्टार होटल

Bihar News: बिहार में साल 2024 में लगभग 6.60 करोड़ से अधिक पर्यटक आए हैं। इनमें भारतीय पर्यटकों की संख्या लगभग 6.50 करोड़ और विदेशी पर्यटकों की संख्या लगभग 7.30 लाख रही है।

12-Apr-2025 09:07 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Bihar News: बिहार में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बड़ी पहल की गई है। करीब 1000 करोड़ रुपये की लागत से तीन नए 5-स्टार होटल बनाए जाएंगे। इन 5 स्टार होटल्स से पर्यटकों को विश्वस्तरीय सुविधा मिलेगी साथ ही राज्य में निवेश और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।


पटना में 1000 करोड़ के निवेश से तीन 5-स्टार होटल बनाने की योजना है। ये होटल पाटलिपुत्र अशोक, बांकीपुर बस स्टैंड और सुल्तान पैलेस परिसर में PPP मॉडल के तहत बनाए जाएंगे। वहीं, सीतामढ़ी, रोहतास और बक्सर में बजट होटलों के लिए 84.27 करोड़ और मुंगेर के असरगंज में तीर्थयात्री शेड और कैफेटेरिया निर्माण हेतु 14.88 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं।


नीतीश सरकार धार्मिक पर्यटन को भी प्राथमिकता दे रही है। पुनौरा धाम में राम मंदिर की तर्ज पर मां जानकी जन्मभूमि मंदिर का निर्माण किया जा रहा है, जिसके लिए 120 करोड़ की लागत से 50 एकड़ भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है। वहीं रामायण सर्किट, बौद्ध सर्किट, सूफी सर्किट और इको सर्किट को भी विकसित किया जा रहा है। पर्यटन नीति में बदलाव करते हुए जिला मुख्यालयों में 3 स्टार और अनुमंडल स्तर पर 2 स्टार होटल निर्माण को बढ़ावा देने के लिए निवेश सीमा को क्रमशः 7.5 करोड़ और 5 करोड़ रखा गया है। इसके अलावा, स्थानीय युवाओं और दिव्यांगजनों को रोजगार देने वाली परियोजनाओं को विशेष प्रोत्साहन मिलेगा।


आपको बता दें कि बिहार ने साल 2024 में पर्यटन के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। राज्य में इस साल अब तक 6.60 करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे हैं, जिनमें 6.50 करोड़ भारतीय और 7.30 लाख विदेशी पर्यटक शामिल हैं। पर्यटन मंत्री राजू कुमार सिंह ने शुक्रवार को जानकारी दी कि पर्यटकों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए सरकार ने 2024-25 में 1328 करोड़ रुपए की लागत से नए पर्यटन परियोजनाओं को मंजूरी दी है।