ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar news : बिहार में ददर्नाक सड़क हादसा : राशन लेकर लौट रही महिला की दर्दनाक मौत, दो की हालत नाजुक Bihar News: सुबह की भागदौड़ खत्म? बिहार में शुरू हुई ‘पेंडुलम सेवा’, अब समय पर पहुंचेंगे छात्र और नौकरीपेशा लोग Train Accident : बिहार में बड़ा रेल हादसा टला, बाल -बाल बची इंटरसिटी एक्सप्रेस; महज 10 दिन में टूटा नई रेललाइन का ट्रैक BSEB Official Website : Bihar School Examination Board ने जारी की 12वीं आंसर-की, 6 मार्च तक आपत्ति का मौका; अब मैट्रिक और इंटर रिजल्ट की तारीख पर टिकी नजर Bihar Education Department : बिहार शिक्षा विभाग में बड़ा खेल उजागर! 1,896 करोड़ रुपये का हिसाब गायब, जिलों में मचा हड़कंप; DEO-DPO पर एक्शन की तैयारी SCERT Bihar exam : बिहार में बच्चों की वार्षिक परीक्षा 12 मार्च से, नई व्यवस्था और तैयारी की चर्चा शुरू ; देखें टाइम टेबल Bihar Teacher News : टीचर ट्रांसफर पर बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार का बयान, कहा - हर किसी को खुश नहीं किया जा सकता, जानिए क्या है वजह PU Election Result : पटना यूनिवसिटी छात्र संघ चुनाव की वोटिंग आज, जानिए कहां होगी काउंटिंग और कब आएगा रिजल्ट Bihar weather : बिहार में होली से पहले हीट अटैक: वीकेंड में 3°C तक बढ़ेगा तापमान, पटना और कैमूर सबसे गर्म दिल्ली में महिला ने काटा लिव-इन पार्टनर का प्राइवेट पार्ट, बिहार के कटिहार जिले के लिए रवाना हुई पुलिस

Bihar Teacher News : टीचर ट्रांसफर पर बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार का बयान, कहा - हर किसी को खुश नहीं किया जा सकता, जानिए क्या है वजह

बिहार शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बजट सत्र के अंतिम दिन शिक्षकों के तबादले और स्कूल सुधारों पर अहम घोषणाएं कीं।

28-Feb-2026 07:37 AM

By First Bihar

Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षा क्षेत्र की महत्वपूर्ण घोषणाओं और अपडेट की काफी चर्चा हो रहा है। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने शिक्षकों के तबादले, स्कूल सुधार और अन्य कई मामलों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य में अब तक लगभग ढाई लाख शिक्षकों का तबादला हो चुका है, जिनमें करीब 80 फीसदी शिक्षकों को अपनी नई पोस्टिंग से संतोष है, जबकि 20 प्रतिशत शिक्षक अभी भी असंतुष्ट हैं। 


मंत्री ने यह भी कहा कि विषयवार शिक्षकों की उपलब्धता के आधार पर ट्रांसफर किया जाता है, इसलिए सभी को एक साथ संतुष्ट करना संभव नहीं है। जिन शिक्षकों का अब तक तबादला नहीं हुआ है, उनके लिए यथासंभव जल्द स्थानांतरण का प्रयास किया जाएगा।


मंत्री सुनील कुमार ने यह भी घोषणा की कि पुराने वेतनमान वाले शिक्षकों का भी तबादला किया जाएगा। विधान परिषद में एमएलसी नवल किशोर यादव के सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग यह सुनिश्चित करेगा कि सभी शिक्षकों के तबादले उचित और पारदर्शी तरीके से किए जाएं। इसके अलावा, एमएलसी संजय कुमार सिंह के सवाल पर उन्होंने कहा कि मदरसा और संस्कृत विद्यालयों के कर्मियों को जल्द ही अंतरराशि का भुगतान किया जाएगा, जिससे उनकी आर्थिक समस्या का समाधान होगा।


शैक्षणिक अवकाश और स्कूल प्रबंधन के सवालों का भी मंत्री ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि आकस्मिक अवकाश के बीच पड़ने वाले रविवार और अन्य निर्धारित छुट्टियों की क्षतिपूर्ति अब शिक्षा कोष पोर्टल पर संशोधन के बाद अवकाश के रूप में नहीं गिनी जाएगी। वहीं, स्कूलों की साफ-सफाई के लिए एजेंसी बहाल होने और शिकायत मिलने पर कार्रवाई किए जाने की जानकारी दी।


शिक्षा मंत्री ने कहा कि सफाई कर्मियों की बहाली का मामला नीतिगत है और सरकार भविष्य में इस पर विचार करेगी। इसके अलावा, महेश्वर सिंह के सवाल पर उन्होंने बताया कि बिहार के लगभग 5 हजार स्कूलों में पोषण वाटिका का निर्माण होना है। फिलहाल, 71 में से केवल 10 वाटिकाओं में बेहतर तरीके से काम हो रहा है, बाकी में सुधार की आवश्यकता है।


भाषायी और सांस्कृतिक विकास के लिए मंत्री ने घोषणा की कि राज्य की सभी भाषायी अकादमियों को एक निदेशालय के अंतर्गत लाया जाएगा। डॉ. मदन मोहन झा के सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि अकादमियों के अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए जल्द ही एक सर्च कमेटी का गठन किया जाएगा। इससे राज्य में भाषायी अध्ययन और सांस्कृतिक गतिविधियों का समन्वय बेहतर होगा।


कुल मिलाकर, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बजट सत्र के अंतिम दिन शिक्षकों के तबादले, वेतन, अवकाश और स्कूल सुधार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर स्पष्ट स्थिति पेश की। उनके द्वारा बताई गई योजनाओं और सुधारों से शिक्षा क्षेत्र में पारदर्शिता और शिक्षक संतोष बढ़ाने की उम्मीद जताई जा रही है।