Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह
06-Sep-2025 07:52 AM
By First Bihar
Bihar News: शिवहर जिले में बिजली बिल का बकाया न जमा करने के कारण लगभग सात हजार उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए गए हैं। इससे ये उपभोक्ता न केवल बिजली सुविधा से वंचित हैं बल्कि बिहार सरकार की मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना के तहत 125 यूनिट मुफ्त बिजली के लाभ से भी चूक रहे हैं। इस समस्या को हल करने के लिए जिला प्रशासन ने पहल की है। उपभोक्ता अपने बकाया बिल का 30 प्रतिशत जमा करके कनेक्शन दोबारा चालू करा सकते हैं। इसके लिए 5 सितंबर से जिले में विशेष कैंपों का आयोजन शुरू हो गया है।
जिलाधिकारी ने बताया है कि जिन उपभोक्ताओं का कनेक्शन बकाया बिल के कारण काटा गया है, वे विशेष कैंपों में जाकर 30 प्रतिशत राशि जमा कर कनेक्शन बहाल कर सकते हैं। बाकी बकाया राशि को किस्तों में जमा करने की सुविधा भी दी जाएगी। इन कैंपों के संचालन के लिए 11 दलों का गठन किया गया है जो उपभोक्ताओं की सहायता करेंगे। अगर किसी उपभोक्ता को लगता है कि उनका पुराना बकाया बिल गलत है तो कैंप में उसे सुधार कर सही बिल उपलब्ध कराया जाएगा।
यह व्यवस्था बिहार विद्युत नियामक आयोग (BERC) के उस निर्देश के अनुरूप है, जिसमें बकाया बिलों के भुगतान के लिए उपभोक्ताओं को किस्तों में राहत देने की बात कही गई है। पहले भी 2014 में BERC ने ऐसा नियम बनाया था, जिसमें 25 से 30 प्रतिशत बकाया जमा कर कनेक्शन बहाल करने की सुविधा दी गई थी। शिवहर में यह कैंप विशेष रूप से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के उपभोक्ताओं के लिए मददगार होंगे।
कैंपों में उपभोक्ता अपने बिल की स्थिति जांच सकते हैं और मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। प्रशासन ने अपील की है कि उपभोक्ता इस अवसर का लाभ उठाएं और अपने कनेक्शन को जल्द से जल्द चालू करवाएं ताकि बिजली सुविधा और सरकारी योजनाओं का पूरा फायदा मिल सके।