रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम
22-Apr-2025 10:15 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के राजधानी से चौकानें वाला मामला सामने आया है, जहां एसटीएफ और ओडिशा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया गया है, जो खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर बैंकों में घुसता था और लूट की घटनाओं को अंजाम देता था। यह गिरफ्तारी राजधानी पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित राजापुर पुल के पास ईंट भट्ठा इलाके से की गई, जहां वह नाम और पहचान छुपाकर रह रहा था।
दरअसल, यह कुख्यात अपराधी प्रमोद बिंदु है। प्रमोद बिंद मूल रूप से बिहार के जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र का निवासी है। उस पर बिहार के शेखपुरा, बिहारशरीफ, जमशेदपुर (झारखंड), और ओडिशा समेत कई राज्यों में डकैती और लूटपाट के गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वर्ष 2023 में प्रमोद ने ओडिशा में अपने गिरोह के साथ मिलकर दिनदहाड़े एक बैंक में लूट की थी, जिसमें बैंक कर्मियों को बंधक बनाकर नकदी और सोना लूटा गया था। इस घटना के बाद से प्रमोद छुपा रहता था।
वहीं, गिरफ्तारी के दौरान प्रमोद के पास से 1.19 लाख रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। डीएसपी विधि व्यवस्था-1 ने जानकारी दी कि ओडिशा पुलिस उसे अपने साथ लेकर रवाना हो गई है, ताकि वहां दर्ज मामलों में आगे की कार्रवाई की जा सके। बता दें कि प्रमोद बिंद जिस गिरोह का हिस्सा है, वह पिछले करीब तीन दशकों से देशभर में डकैती की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। बिहार के अलावा ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान और गुजरात जैसे राज्यों में इस गिरोह के खिलाफ दर्जनों मामले दर्ज हैं।
गिरोह का एक खास तरीका यह रहा है कि ये अपराधी खुद को केंद्रीय एजेंसियों के अधिकारी (जैसे CBI) बताकर बैंक परिसर में घुसते थे और फिर योजनाबद्ध तरीके से लूट को अंजाम देते थे। वर्ष 2022 में इस गिरोह ने जमशेदपुर के एक बैंक में 33 लाख नकद और दो किलो सोना लूटा था। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक गिरोह के कुछ सदस्य पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं, लेकिन प्रमोद जैसे मुख्य साजिशकर्ता अब तक फरार थे। एसटीएफ और ओडिशा पुलिस की इस कार्रवाई से इस अंतरराज्यीय गिरोह के नेटवर्क को तोड़ने में बड़ी सफलता मिली है, जिससे आने वाले समय में बैंक डकैतियों पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।