ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / bihar / patna-news / Bihar News: गंगाजल लेने गए युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा...

Bihar News: गंगाजल लेने गए युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

Bihar News: पटना के एनआईटी घाट पर 1 अगस्त को फुलवारी शरीफ के सौरभ शर्मा की गंगा में डूबने से मौत। सुबह 3:30 बजे हुआ हादसा। एसडीआरएफ ने बरामद किया शव।

01-Aug-2025 02:41 PM

By First Bihar

Bihar News: पटना के एनआईटी घाट पर 1 अगस्त की सुबह एक हादसे में फुलवारी शरीफ निवासी सौरभ शर्मा की गंगा में डूबने से मौत हो गई है। सौरभ रामदेव मार्केट के स्वर्गीय रामदेव शर्मा के पौत्र और कलूट शर्मा के छोटे बेटे थे, वह अपने खलीलपुरा निवासी दोस्त के साथ सुबह करीब 3:30 बजे कलश में गंगाजल भरने घाट पर गए थे।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सौरभ और उनका दोस्त घाट किनारे हंसी-मजाक कर रहे थे, तभी अचानक सौरभ और उनके दोस्त का संतुलन बिगड़ गया और वे गंगा के गहरे पानी में गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने उनके दोस्त को किसी तरह बचा लिया, लेकिन सौरभ का भारी शरीर होने के कारण वह तेज धारा में बह गए और डूब गए।


इस घटना की सूचना मिलते ही स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुँचीं और शव की तलाश शुरू की। कई घंटों की मेहनत के बाद सौरभ का शव बरामद किया गया। नवदुर्गा मंदिर, चुनौती कुआं के अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि यह हादसा श्रावणी महोत्सव की कलश यात्रा के दौरान हुआ, जिसने पूरे आयोजन को मातम में बदल दिया है। सौरभ दो भाइयों में छोटा था और उसकी असमय मौत से माता-पिता और परिवार बेसुध हैं। परिजनों और मोहल्लेवासियों का रो-रोकर बुरा हाल है।