ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: पुलिस वैन को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में तीन पुलिसकर्मी घायल, चालक फरार पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? T20 World Cup 2026 : ट्रॉफी के साथ करोड़ों की इनामी राशि भी दांव पर, भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगा महामुकाबला; जानिए विजेता को मिलेंगे कितने पैसे? बिहार में ATM मशीन चोरी करने की कोशिश, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग 'बाबू मुझे तुम्हारे गालों में रंग लगाना है....', होली में गर्ल फ्रेंड को रंग लगाने पहुंचा बॉयफ्रेंड, जमकर हुई कुटाई; अब थाना पहुंचा मामला तो...

Bihar News: पटना में आर्मी के रिटायर्ड जवान ने की खुदकुशी, लाइसेंसी पिस्टल से खुद को किया शूट

Bihar News: राजधानी पटना में आर्मी के रिटायर्ड जवान ने खुदकुशी कर ली है। लाइसेंसी पिस्टल से उन्होंने खुद को शूट कर लिया है।

08-Apr-2025 09:23 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Bihar News: राजधानी पटना के आरकेपुरम इलाके में आर्मी के एक रिटायर्ड जवान ने सुसाइड कर लिया है। पूर्व सैनिक पिंकू कुमार ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई। वहीं परिवार के लोग स्तब्ध रह गये।


घटना पटना के फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र अंतर्गत आर के पुरम मोहल्ले में रविवार देर रात की है। सेना से रिटायर पूर्व सैनिक पिंकू कुमार (40 वर्ष) ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से सीने में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह मूल रूप से बिहटा के अमहरा के मीठापुर निवासी थे और फिलहा पत्नी नीतू देवी, एक पुत्र और एक पुत्री के साथ आर के पुरम में किराये के मकान में रह रहे थे।


मृतक भारतीय सेना से करीब 8 साल पहले रिटायर हो गये थे और वर्तमान में बैंक के एटीएम में गार्ड की नौकरी कर रहे थे। उनकी पत्नी नीतू देवी ने पुलिस को बताया कि वह कुछ दिनों से तनाव में थे। रविवार की रात परिवार के साथ खाना खाकर अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह दरवाजा नहीं खुला तो जबरन दरवाजा तोड़ा गया। अंदर उनका शव बेड पर खून से लथपथ पड़ा था और पास में लाइसेंसी पिस्टल भी पड़ी थी। हैरानी की बात यह है कि परिवार के किसी सदस्य ने गोली चलने की आवाज नहीं सुनी। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।