ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत

Bihar News: पटना के लोगों को जाम से राहत, बनकर तैयार हुआ डबल डेकर फ्लाईओवर, लोकार्पण कब?

Bihar News: पटना में कारगिल चौक से साइंस कॉलेज तक डबल डेकर फ्लाईओवर बनकर तैयार, 422 करोड़ की लागत, अशोक राजपथ पर जाम से राहत। मंदिरी नाले पर भी सड़क जुलाई 2025 तक।

04-Jun-2025 10:36 AM

By First Bihar

Bihar News: पटना में अशोक राजपथ पर जाम की समस्या जल्द ही खत्म होने वाली है। कारगिल चौक से पटना साइंस कॉलेज तक 2.2 किलोमीटर लंबा डबल डेकर फ्लाईओवर बनकर तैयार हो गया है। 422 करोड़ रुपये की लागत से बने इस फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। जल्द ही इसका लोकार्पण होगा।


यह दो लेन वाला फ्लाईओवर 65 पिलरों पर टिका है। रात में रोशनी से जगमगाता यह फ्लाईओवर न केवल खूबसूरत है, बल्कि अशोक राजपथ पर निर्बाध यातायात भी सुनिश्चित करेगा। चार सितंबर 2021 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसका शिलान्यास किया था। चार साल में पूरा हुआ यह प्रोजेक्ट शहर के लिए बड़ा महत्वपूर्ण है।


उधर पटना में मंदिरी नाले पर भी सड़क निर्माण तेजी से चल रहा है। 1289 मीटर लंबे नाले में से 1200 मीटर को ढकने का काम पूरा हो गया है। पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा 86.98 करोड़ रुपये की लागत से बन रही इस सड़क पर जुलाई 2025 के अंत तक यातायात शुरू होगा।


मंदिरी नाले की सड़क 11 मीटर चौड़ी होगी, जिसमें 5.5 मीटर की दो लेन और 3.5 मीटर की सर्विस लेन शामिल है। ट्विन बैरल आरसीसी बॉक्स ड्रेन, स्ट्रीटलाइट्स, और लैंडस्केपिंग भी होगी। यह सड़क नेहरू पथ और अशोक राजपथ को जोड़ेगी, जिससे फ्रेजर रोड और बुद्ध मार्ग पर ट्रैफिक कम होगा।


यह प्रोजेक्ट उत्तरी मंदिरी, दक्षिणी मंदिरी, बापू नगर, चीनाकोठी, क्रिश्चियन कॉलोनी, और वार्ड 21, 24, 25, 26, 27 के तीन लाख से अधिक लोगों को लाभ देगा। आयकर गोलंबर से सिद्धेश्वरी काली मंदिर तक बनने वाली यह सड़क जलजमाव को भी नियंत्रित करेगी।