ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी ! Patna NEET student death case : पटना छात्रा मौत केस में नया खुलासा, अब इस एंगल से शुरू होगी CBI की जांच; गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना Bihar Governor : जानिए भारत में किन-किन सैन्य अधिकारियों को बनाया गया राज्यपाल, बिहार में सैयद अता हसनैन नया नाम Bihar Governor : बिहार में पिछले 10 वर्षों में सात राज्यपाल बदले, औसतन डेढ़ से दो साल का रहा कार्यकाल; जानिए आजादी के बाद अबतक कितने गवर्नर BIHAR NEWS : केंद्र की राशि से बिहार को मिलेगी राहत ! अभी भी नहीं कम होगी इन लोगों की मुश्किलें; बस इनको मिलेगी राहत Bihar Rajya Sabha Election : स्कॉर्पियो-इनोवा के मालिक हैं भाजपा अध्यक्ष, नितिन नवीन और शिवेश कुमार की संपत्ति का खुलासा; हलफनामे में दी पूरी जानकारी राज्यसभा चुनाव: संपत्ति के मामले में उम्मीदवारों के बीच बड़ा अंतर, नीतीश कुमार सबसे कम संपत्ति वाले नेताओं में शामिल

Bihar News: पटना-भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में यात्री की मौत से मचा हड़कंप, 3 अन्य लोगों की भी बिगड़ी तबियत

Bihar News: पटना-भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में भीड़ और उमस के कारण बख्तियारपुर-बाढ़ स्टेशन के बीच 35 वर्षीय राजमिस्त्री रंजीत कुमार की हुई मौत। तीन अन्य यात्रियों की तबीयत भी बिगड़ी।

24-Jul-2025 09:37 AM

By First Bihar

Bihar News: पटना-भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में बख्तियारपुर और बाढ़ स्टेशनों के बीच भीड़ और उमस भरी गर्मी के कारण एक दुखद घटना घटी है। ट्रेन में अत्यधिक भीड़ के चलते दम घुटने से 35 वर्षीय राजमिस्त्री रंजीत कुमार की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य यात्रियों की तबीयत बिगड़ गई। मृतक की पहचान बाढ़ थाना क्षेत्र के दलिसमनचक गांव निवासी रंजीत कुमार के रूप में हुई है।


रंजीत कुमार अपने सहकर्मियों के साथ बख्तियारपुर में काम खत्म करने के बाद डाउन भागलपुर इंटरसिटी ट्रेन में बाढ़ स्टेशन आने के लिए सवार हुए थे। ट्रेन में यात्रियों की भारी भीड़ थी और मौसम की उमस और गर्मी ने स्थिति को और गंभीर बना दिया। मौसम विभाग के अनुसार उस दिन पटना का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसमें उमस का स्तर बहुत अधिक था।


अथमलगोला स्टेशन के पास रंजीत की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह अचेत होकर गिर पड़े। सहकर्मियों के अनुसार भीड़ और गर्मी के कारण वह सांस नहीं ले पाए। इसके अलावा दो-तीन अन्य यात्रियों की भी तबीयत बिगड़ गई। रंजीत को तुरंत बाढ़ रेलवे स्टेशन पर उतारा गया और पुलिसकर्मियों की निगरानी में बाढ़ अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


पटना-भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस जैसे ट्रेनों में अक्सर जनरल डिब्बों में भारी भीड़ देखी जाती है। गर्मी और उमस के मौसम में ट्रेनों में पर्याप्त वेंटिलेशन और भीड़ प्रबंधन की कमी ऐसी घटनाओं को भी और घातक बना देती है। इस स्तिथि में अब जनरल डिब्बों में यात्रियों की संख्या नियंत्रित करने, वेंटिलेशन सुधारने और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाएं बढ़ाने की काफी जरूरत है।


रेलवे पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है। बाढ़ रेलवे स्टेशन पर तैनात पुलिसकर्मियों ने रंजीत के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। अन्य बीमार यात्रियों की स्थिति पर अभी आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। रेलवे अधिकारियों ने इस घटना पर दुख जताया है और भीड़ प्रबंधन के लिए उपाय करने की बात कही है।