ब्रेकिंग न्यूज़

Char Dham Yatra 2026: आज से शुरू हुआ पंजीकरण, जानिए कब खुलेंगे चारों धाम के कपाट और कैसे करें रजिस्ट्रेशन JDU Meeting : नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज : आज शाम जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक, दो डिप्टी सीएम से लेकर निशांत कुमार की एंट्री तक हो सकती है चर्चा बिहार की इस यूनिवर्सिटी की नई वेबसाइट पर बड़ा संकट! 15 लाख छात्रों की मार्कशीट नहीं हो रही स्कैन, छात्र परेशान Bihar Politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर JDU के पूर्व विधायक का बड़ा बयान, बोले– “अब समझ में आ गया होगा कि मैंने जेडीयू क्यों छोड़ी थी” एक-एक कर बिछड़ते गए साथी… नीतीश कुमार के बाद खत्म हो जाएगी बिहार में जेपी युग की आख़िरी छाया! Gopalganj news : 'अगर मेरे BF को नहीं छोड़ा तो कूद जाउंगी ...', बायफ्रेंड की रिहाई के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती; हथकड़ी के साथ प्रेमी को लेकर पहुंची पुलिस Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी !

Bihar News: बिहार के 1.11 करोड़ लोगों के खाते में आएंगे 1227 करोड़ रुपये, सीएम नीतीश कुमार कल करेंगे जारी

Bihar News: बिहार में 11 जुलाई को 1.11 करोड़ पेंशनधारकों के खाते में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 1227 करोड़ रुपये की सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे जमा की जाएगी। सीएम नीतीश कुमार ने खुद इसकी जानकारी एक्स पर दी है।

10-Jul-2025 06:34 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बिहार के 1.11 करोड़ लोगों के खाते में शुक्रवार, 11 जुलाई को कुल 1227 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस राशि का उद्घाटन करेंगे। यह राशि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी, जिसमें हर लाभार्थी के खाते में 1100 रुपये जमा होंगे।


दरअसल, पिछले महीने नीतीश सरकार ने दिव्यांग, विधवा और बुजुर्गों की पेंशन 400 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दी थी। यह पहली बार है जब बढ़ी हुई पेंशन लाभार्थियों के खातों में आएगी, जिसका उन्हें बेसब्री से इंतजार है। चुनावी वर्ष के मद्देनजर, सरकार इस कार्यक्रम को भव्य तरीके से आयोजित करने जा रही है। प्रशासनिक अधिकारियों ने इसकी पूरी तैयारियां कर ली हैं। 


पटना में शुक्रवार को राज्य स्तरीय समारोह होगा, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पेंशन राशि का वितरण करेंगे। इसके अलावा, सभी 38 जिलों के मुख्यालयों, 534 प्रखंड मुख्यालयों, 8053 पंचायतों और 43 हजार से अधिक राजस्व गावों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सरकार का दावा है कि इन कार्यक्रमों में पूरे राज्य से 60 लाख से अधिक लाभार्थी शामिल होंगे।


सीएम नीतीश कुमार ने एक्स पर लिखा, “राज्य में समाज के हर वर्ग और हर तबके के लोगों को उनका पूरा हक और सम्मान मिले, ये शुरू से ही हमारी प्राथमिकता रही है। कल का दिन राज्य की एक बड़ी आबादी के लिए अत्यंत खुशी का दिन है। आपको पता है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि 400 रुपए से बढ़ाकर 1100 रुपए कर दी गई है और कल राज्य के 1 करोड़ 11 लाख से अधिक लाभार्थियों के खाते में डी॰बी॰टी॰ के माध्यम से बढ़ी हुई दर से 1227.27 करोड़ रुपए की राशि अंतरित कर दी जाएगी”।


उन्होंने आगे लिखा, “आज मैंने हिन्दुस्तान समाचार पत्र में बख्तियारपुर की सुशीला देवी जी, मोकामा के चंदवारी निवासी लक्ष्मी देवी जी, पालीगंज की बांदी खातून जी, मसौढ़ी के तारेगना डीह निवासी महेंद्र प्रसाद जी, बिक्रम प्रखंड के दिनारा निवासी भट्ट कुमार और उनकी पत्नी गीता कुमारी सहित कई अन्य लोगों की प्रतिक्रिया देखी। इन सभी का कहना है कि पेंशन की राशि बढ़ने से उनका मासिक खर्च आसानी से निकल जाएगा तथा अब उन्हें किसी के सामने हाथ नहीं फैलाना पड़ेगा। यह अत्यंत संतोष की बात है”।


अंत में मुख्यमंत्री लिखते हैं कि, “हम चाहते हैं कि आप सभी स्वस्थ एवं सुखी रहें और इसीलिए मैंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया है कि आप सभी को आयुष्मान भारत कार्ड भी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ताकि अस्वस्थता की स्थिति में आपको निःशुल्क उचित उपचार मिल सके। वृद्धजन, विधवा महिलाएं एवं दिव्यांगजन समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनका जीवन बेहतर करने के लिए हमलोग लगातार काम कर रहे हैं”।