ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध

Home / bihar / patna-news / Bihar News: बिहार के इस स्टेशन को बनाया जाएगा विश्वस्तरीय, खर्च किए जाएंगे...

Bihar News: बिहार के इस स्टेशन को बनाया जाएगा विश्वस्तरीय, खर्च किए जाएंगे कुल ₹442 करोड़

Bihar News: बिहार के इस जंक्शन को अमृत भारत योजना के तहत बनाया जाएगा विश्वस्तरीय, सीटीबी तैयार, स्काईवॉक और मल्टी-लेवल पार्किंग पर भी होगा काम। 442 करोड़ का है पूरा प्रोजेक्ट..

13-Oct-2025 02:10 PM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के प्रमुख रेलवे स्टेशन मुजफ्फरपुर जंक्शन पर सैकड़ों ₹करोड़ खर्च कर इसे वर्ल्ड क्लास बनाने पर काम शुरू हो चुका है। यह स्टेशन अब आधुनिक और विश्वस्तरीय सुविधा के साथ पहले से काफी ज्यादा बदल जाएगा। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 442 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे पुनर्विकास में पंपू पोखर के पास तीन मंजिला कंबाइंड टर्मिनल बिल्डिंग लगभग तैयार हो चुकी है।


ग्राउंड फ्लोर पर आरक्षण और अनारक्षित टिकट काउंटर, स्टैटिक टीटीई कार्यालय और अन्य प्रशासनिक ऑफिस पूरे हो गए हैं, यहां तक कि फर्नीचर भी लग चुका है। पहले फ्लोर पर आरपीएफ का कार्यालय भी तैयार है। अब सिर्फ औपचारिक उद्घाटन का इंतजार है जो छठ पर्व के बाद हो सकता है। ये नया भवन यात्रियों की आवाजाही और टिकट व्यवस्था को पूरी तरह सुगम बना देगा।


इसके अलावा स्टेशन के पश्चिमी हिस्से में सीटीबी से जुड़ने वाला स्काईवॉक ब्रिज भी तेज रफ्तार से बन रहा है। इसके तीन पिलर खड़े हो चुके हैं और एलिवेटेड रोड का दूसरा कॉलम ढल गया है। अगले एक हफ्ते में ढलाई पूरी होने की उम्मीद है, जिससे आठों प्लेटफॉर्म सीधे जुड़ जाएंगे।


सीटीबी के आगे उत्तर दिशा में मल्टी-लेवल पार्किंग का काम भी जोरों पर है, ताकि पुरानी पार्किंग को शिफ्ट किया जा सके। ये सुविधाएं स्टेशन को एयर कॉनकोर्स, लिफ्ट, एस्केलेटर और ग्रीन बिल्डिंग स्टैंडर्ड से लैस कर देंगी। ऊर्जा-कुशल सिस्टम, रेनवाटर हार्वेस्टिंग और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट भी इस पुनर्विकास में शामिल हैं।


मुजफ्फरपुर जंक्शन उत्तर बिहार का सबसे व्यस्त स्टेशन है। रोजाना हजारों यात्री पटना, दिल्ली, मुंबई और पूर्वोत्तर राज्यों के लिए यहां से गुजरते हैं। वर्तमान में 8 प्लेटफॉर्म हैं, लेकिन पुनर्विकास के बाद ये और संख्या बढ़ेगी। वर्कशॉप, वॉशिंग पिट और होल्डिंग एरिया भी बन रहे हैं और ये छठ जैसे पर्वों में भीड़ की मैनेजमेंट में मदद करेंगे। ये प्रोजेक्ट यात्रियों को वाई-फाई, फूड कोर्ट, ATM और एक्सेस कंट्रोल गेट्स जैसी सुविधाएं देगा। स्थानीय व्यापारियों को भी फायदा होगा क्योंकि बेहतर कनेक्टिविटी से पर्यटन और व्यापार बढ़ेगा।