25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
22-Jan-2025 06:51 PM
By First Bihar
patna news: पटना से लखनऊ के लिए इंडिगो की फ्लाइट ने उड़ान भरी थी लेकिन कुछ देर बाद हवा में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। पायलट ने तुरंत इस बात की जानकारी पटना एटीसी को दी। जिसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग पटना में करायी गयी। इंडिगो की फ्लाइट में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। सभी पैसेंजर्स को दूसरी फ्लाइट से लखनऊ भेजा गया है।
विमान में सवार एक यात्री ने बताया कि हम लोग पटना से लखनऊ के लिए चले थे। लेकिन आधे घंटे के बाद ही पायलट ने कहा कि अब वापस पटना लौटना पड़ेगा। क्योंकि फ्लाइट में खराबी आ गयी है। पटना एटीसी से बात करने के बाद पायलट ने पटना एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिग करायी। जिसके बाद विमान में सवार यात्रियों ने राहत की सांस ली।