दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
02-Dec-2025 09:17 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार में जल्द ही एक ऐसी फिल्म सिटी बनेगी जो विश्वस्तरीय भी होगी और पूरी तरह पर्यावरण के अनुकूल भी होगी। सोमवार को मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक में देश-विदेश के बड़े निवेशकों और फिल्मी हस्तियों ने इस प्रोजेक्ट में दिलचस्पी दिखाई है। बैठक में साफ हो गया कि राज्य सरकार का फोकस केवल एक फिल्म सिटी बनाने पर नहीं बल्कि ग्रीन फिल्म सिटी विकसित करने पर है जो सस्टेनेबल विकास के सिद्धांतों पर खरी उतरे।
निवेशकों ने प्रस्तुति में बताया है कि प्रस्तावित फिल्म सिटी में आधुनिक आउटडोर लोकेशन्स, साउंडप्रूफ इंडोर स्टूडियो, अत्याधुनिक पोस्ट-प्रोडक्शन सुविधाएं, वीएफएक्स लैब, मीडिया बिजनेस हब और फिल्म से जुड़ा पूरा इको-सिस्टम होगा। बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, गंगा-घाघरा का प्राकृतिक सौंदर्य और ग्रामीण परिवेश इसे बॉलीवुड से लेकर दक्षिण भारतीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्मों के लिए आकर्षक बनाएंगे।
मुख्य सचिव ने तुरंत एक्शन लेते हुए संबंधित विभागों को निर्देश दिया है कि अगले कुछ हफ्तों में ही परियोजना का विस्तृत रोडमैप, लोकेशन सर्वे, लैंड बैंक और निवेश मॉडल तैयार कर लिया जाए। उन्होंने कहा है कि बिहार अब सिर्फ आईटी और इंडस्ट्री में ही नहीं, क्रिएटिव इकॉनमी में भी अग्रणी राज्य बनेगा। यह फिल्म सिटी हजारों युवाओं को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार देगी और राज्य की वैश्विक ब्रांडिंग करेगी।
इस बैठक में फिल्म निर्माता टुटू शर्मा, गौरव द्विवेदी, कणिका सिंघल, राहुल नेहरा, हेमा उपाध्याय और बिहार की बेटी अभिनेत्री नीतू चंद्रा समेत कई दिग्गज मौजूद रहे। नीतू चंद्रा ने इस बारे में कहा कि बिहार की मिट्टी में कला और संस्कृति की गजब की ऊर्जा है। यहां फिल्म सिटी बनेगी तो न सिर्फ बिहारी कलाकारों को मौका मिलेगा बल्कि पूरा बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री यहां शूटिंग के लिए आएगा।
सरकार सूत्रों के मुताबिक फिल्म सिटी के लिए पटना, राजगीर, बोधगया और भागलपुर के आसपास की लोकेशन पर विचार चल रहा है। परियोजना को पीपीपी मॉडल पर ले जाया जाएगा और सिंगल विंडो क्लीयरेंस की व्यवस्था की जाएगी। आने वाले दिनों में एक और बड़ी बैठक होने की संभावना है जिसमें फाइनल ब्लूप्रिंट को मंजूरी दी जाएगी।