Bihar Politics : 'नीतीश कुमार का कार्यकाल हमेशा से बेदाग रहा...', बोले अमित शाह- केंद्र आने से बिहार और देश दोनों को होगा फायदा नीतीश कुमार के फैसले से पैतृक गांव कल्याण बिगहा के लोगों में भारी नाराजगी, BJP को दे दी यह बड़ी चेतावनी नीतीश कुमार के फैसले से पैतृक गांव कल्याण बिगहा के लोगों में भारी नाराजगी, BJP को दे दी यह बड़ी चेतावनी UPI पेमेंट में बड़ा बदलाव: अब UPI ID या मोबाइल नंबर डालकर नहीं कर पाएंगे भुगतान, जानें नया तरीका BIHAR NEWS : बिहार में BJP का उदय ! पढ़िए JDU के आगे 'सीनियर' बनने की पूरी टाइमलाइन; कब कैसे बदली रणनीति MPs Salary: राज्यसभा सांसदों को मिलती है कितनी सैलरी? जानिए सुविधाएं और उनके अधिकार BIHAR NEWS : बिहार के नए युग की नई तस्वीर ! CM आवास के इस फोटो में छिपा बड़ा संदेश, जानिए क्या है इसके राजनीतिक मायने नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले LJP(R) चीफ? नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले LJP(R) चीफ? Bihar News : 20 साल तक बिहार में चला Nitish Kumar का जादू, BJP से गठबंधन कई बार बिगड़ा और कई बार बना; पढ़िए क्या रहा है हिस्ट्री
23-Dec-2025 07:43 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र जारी कर योगदान देने के मामले में विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। इस संबंध में विभाग के उप सचिव संजय कुमार सिंह ने सचिवालय थाना, पटना के थाना प्रभारी को पत्र लिखकर एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है। पत्र के आधार पर सचिवालय थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पत्र में कहा गया है कि अमन कुमार, पिता विपिन कुमार सिंह, निवासी रामपुर भासों (रामपुर भादसों), जिला मुजफ्फरपुर द्वारा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का फर्जी पत्रांक 465/वि0-56/2025 दिनांक 17 अक्टूबर 2025 के आधार पर स्वयं को सीनियर सेक्शन ऑफिसर के पद पर नियुक्त दिखाते हुए योगदान देने का प्रयास किया गया। उक्त नियुक्ति पत्र पूरी तरह फर्जी पाया गया है।
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव सीके अनिल के निर्देश पर इस मामले को गंभीर मानते हुए अमन कुमार के विरुद्ध केस दर्ज कराने का आदेश दिया गया है। पत्र में थाना प्रभारी से अनुरोध किया गया कि फर्जी नियुक्ति पत्र एवं योगदान के मामले में अविलंब एफआईआर दर्ज कर इसकी सूचना विभाग को उपलब्ध कराई जाए।
इसके उपरांत पटना के सचिवालय थाना में प्राथमिकी दर्ज कर मामले का अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। प्रधान सचिव ने स्पष्ट किया है कि विभागीय कार्यों में फर्जीवाड़ा और कूटरचना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा दोषियों के खिलाफ विधि सम्मत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।