25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
25-Jan-2025 09:57 PM
By First Bihar
Patna News : बिहार की राजधानी पटना में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विकास निगम अब जल्द ही डबल डेकर बसों को चलाएगी। बस में कुछ 40 सीटें रहेगी जिसमें 20 यात्री नीचे बैठेंगे और 20 बस की छत पर बैठकर पटना का भ्रमण करेंगे। पर्यटन विकास निगम ने डबल डेकर बसों का ट्रायल कर लिया है।
अब इसे पटना के दीघा से लेकर कंगन घाट पटना सिटी तक चलाने की तैयारी की जा रही है। इस बस पर बैठकर लोग पटना के गंगा नदी के मनोरम दृश्यों और ऐतिहासिक स्थलों को देख पाएंगे। डबल डेकर बस बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के द्वारा संचालित की जाएगी। सभी डबल डेकर बसों को खूबसूरत तरीके से सजाया गया है।
जो कुछ दिन में पटना के दीघा से लेकर कंगन घाट तक दौड़ेंगी। जिसका किराया 100 रुपये रखा गया है। यह बस दिन में दो बार सुबह 9 बजे और दो बार शाम में 4 बजे चलेगी। 28 किलोमीटर की यात्रा 1 घंटे में पूरा करेगी। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ऐसा किया जा रहा है। जो पर्यटन विकास निगम की अनोखी पहल मानी जा रही है। इस डबल डेकर बस का इंतजार पटनावासी भी बेसब्री से कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि वो डबल डेकर फ्लाईओवर और डबल डेकर बस का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं।