ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / bihar / patna-news / बिहार में नहीं होने देंगे वोट चोरी: वोटर अधिकार यात्रा के दौरान मधुबनी...

बिहार में नहीं होने देंगे वोट चोरी: वोटर अधिकार यात्रा के दौरान मधुबनी में बोले मुकेश सहनी

फुलपरास, मधुबनी में जनसभा के दौरान मुकेश सहनी ने कहा कि बिहार में किसी भी हाल में वोट चोरी नहीं होने देंगे। उन्होंने 37% अति पिछड़ा समाज को टिकट देने की घोषणा की और 'जिसकी जितनी संख्या, उसकी उतनी हिस्सेदारी' के समर्थन में आंदोलन का आह्वान किया।

26-Aug-2025 07:42 PM

By First Bihar

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी मंगलवार को वोटर अधिकार यात्रा के क्रम में मधुबनी के फुलपरास पहुंचे। जहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए वोट के अधिकार को लेकर लोगों का आह्वान किया कि किसी हाल में इस अधिकार को बचाना होगा। 


उन्होंने कहा कि आज सड़क पर हम सभी लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरकर संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी किसी हाल में बिहार में वोट चोरी नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि आज अगर गरीबों के पास वोट का अधिकार नहीं होता तो न हम आज आपके सामने खड़े होते, न ही लालू यादव बिहार के मुख्यमंत्री बनते। उन्होंने कहा कि वोट की ताकत से ही ऐसा हो सका।  


उन्होंने कहा कि ओबीसी आरक्षण भी अगर आज मिला है तो यह वोट की ताकत है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी के सही भविष्य के लिए, जिसकी जितनी संख्या, उसकी उतनी हिस्सेदारी मिलनी चाहिए। इसके लिए आने वाले समय में राहुल गांधी एक बड़ा आंदोलन खड़ा करेंगे। 


उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में हमारी पार्टी 37 प्रतिशत अति पिछड़ा समाज के लोगों को टिकट देगी।  मुकेश सहनी ने  कहा कि आज ऐसा नहीं है कि बिहार में केवल वोट के अधिकार को छीना जा रहा है, सभी अधिकारों को छीनने की कोशिश की जा रही है। भ्रष्टाचार भी थाना से लेकर प्रखंड कार्यालय तक है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनेगी तो नया बिहार बनेगा..