ब्रेकिंग न्यूज़

JDU Meeting : नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज : आज शाम जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक, दो डिप्टी सीएम से लेकर निशांत कुमार की एंट्री तक हो सकती है चर्चा बिहार की इस यूनिवर्सिटी की नई वेबसाइट पर बड़ा संकट! 15 लाख छात्रों की मार्कशीट नहीं हो रही स्कैन, छात्र परेशान Bihar Politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर JDU के पूर्व विधायक का बड़ा बयान, बोले– “अब समझ में आ गया होगा कि मैंने जेडीयू क्यों छोड़ी थी” एक-एक कर बिछड़ते गए साथी… नीतीश कुमार के बाद खत्म हो जाएगी बिहार में जेपी युग की आख़िरी छाया! Gopalganj news : 'अगर मेरे BF को नहीं छोड़ा तो कूद जाउंगी ...', बायफ्रेंड की रिहाई के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती; हथकड़ी के साथ प्रेमी को लेकर पहुंची पुलिस Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी ! Patna NEET student death case : पटना छात्रा मौत केस में नया खुलासा, अब इस एंगल से शुरू होगी CBI की जांच; गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

Bihar News: चंदन मिश्रा मर्डर केस में बड़ा खुलासा: 5 नहीं, कुल 6 अपराधी थे शामिल; सभी की तस्वीरें आईं सामने

Bihar News: चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ा खुलासा। 5 नहीं, 6 अपराधी हत्याकांड में थे शामिल। सभी की तस्वीरें सामने आईं, तौसीफ बादशाह मास्टरमाइंड। जानें इस सनसनीखेज गैंगवार की पूरी कहानी।

18-Jul-2025 08:05 AM

By First Bihar

Bihar News: पटना के पारस अस्पताल में हुए चंदन मिश्रा हत्याकांड ने बिहार में कानून-व्यवस्था पर एक बार फिर से गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब ताजा खुलासे में पता चला है कि इस सनसनीखेज हत्या में 5 नहीं बल्कि कुल 6 अपराधी शामिल थे। पुलिस ने सभी छह अपराधियों की तस्वीरें हासिल कर ली हैं और इनमें से मुख्य आरोपी तौसीफ उर्फ बादशाह को हिरासत में ले लिया गया है। यह घटना गैंगवार और सुपारी किलिंग से जुड़ी बताई जा रही है।


घटना के दिन पांच शूटरों ने बेखौफ होकर अस्पताल के अंदर घुसकर चंदन मिश्रा पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जो उस समय पैरोल पर इलाज के लिए भर्ती थे। छठा अपराधी हेलमेट और मास्क पहने हुए अस्पताल के बाहर रेकी करता रहा और अंदर नहीं गया। सीसीटीवी फुटेज में पांच शूटरों को पिस्टल लहराते हुए चंदन के कमरे में घुसते और महज 23 सेकेंड में हत्या कर फरार होते देखा गया। सभी अपराधी दो बाइकों पर तीन-तीन की संख्या में सवार होकर भागे।


चंदन मिश्रा बक्सर का रहने वाला था और जेल में हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था,  वह 24 से ज्यादा आपराधिक मामलों में आरोपी था। पुलिस को शक है कि यह हत्या चंदन-शेरू गैंग और उनके प्रतिद्वंद्वी गैंग के बीच पुरानी दुश्मनी का नतीजा है। तौसीफ बादशाह फुलवारी शरीफ में जमीन का कारोबार करता है, वही इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है।


पटना पुलिस और एसटीएफ ने छापेमारी तेज कर दी है और बाकी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है। इस घटना ने बिहार में बढ़ते अपराध और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं, जिसके चलते विपक्षी दल नीतीश सरकार पर हमलावर हैं। इस हत्याकांड ने न केवल पुलिस के लिए चुनौती पेश की है बल्कि आम जनता में भी दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।