बिहार में पुलिस खोज रही थी शराब: मिलने लगी हथियार, 4 तस्कर गिरफ्तार Bihar RTPS certificate : बिहार में जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र बनाने के नियम बदले, अब दस्तावेज की जानकारी देना अनिवार्य बिहार के इस मंदिर में सवा किलो चांदी की आभूषण चोरी: देवी-देवताओं के मुकुट, झांप और तीर-धनुष गायब क्या नीतीश कुमार बदलेंगे अपना फैसला: JDU प्रवक्ता नीरज कुमार ने कही बड़ी बात, आज शाम बैठक में क्या होगा Patna crime news : पटना में गाली-गलौज के बाद युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में रेफर; पुलिस जांच में जुटी YouTube पर 1 लाख व्यूज से कितनी होती है कमाई ? जानिए वीडियो से पैसे कमाने का पूरा गणित Bihar politics : 'हमारो अपन ऐलान है ...', नीतीश चले दिल्ली… क्या मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह देंगे इस्तीफा? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बयान Bihar Politics : बिहार में नई सियासी खिचड़ी ! सम्राट चौधरी ने की सीएम से 25 मिनट तक मुलाकात, तुरंत बाद विजय सिन्हा पहुंचे आवास; बिहार में नया सीएम कौन? बिहार के 4 लाख छात्रों को बड़ी राहत: ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर सुधार की तिथि बढ़ी, अब इस तारीख तक करवा सकते है अपडेट Char Dham Yatra 2026: आज से शुरू हुआ पंजीकरण, जानिए कब खुलेंगे चारों धाम के कपाट और कैसे करें रजिस्ट्रेशन
04-Jul-2025 01:06 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के मोकामा में न्यू जलपाईगुड़ी से राजेंद्र नगर, पटना आ रही कैपिटल एक्सप्रेस में गुरुवार, 3 जुलाई को लूटपाट की सनसनीखेज वारदात हुई है। मोकामा के औंटा हाल्ट पर बदमाशों ने जनरल बोगी में धावा बोलकर करीब 15 यात्रियों के साथ मारपीट की है और उनके नकदी, मोबाइल और अन्य सामान लूट लिए। इस हमले में तीन यात्री ज्यादा घायल हो गए हैं, जिनमें से दो के सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं। इस घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार ये बदमाश औंटा हाल्ट पर ट्रेन रुकने के दौरान जनरल बोगी में चढ़े थे। उन्होंने यात्रियों पर लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला किया, जिससे बोगी में अचानक अफरा-तफरी मच गई। विरोध करने वाले यात्रियों को खास तौर पर निशाना बनाया गया और उनकी पिटाई के बाद उनके पैसे, मोबाइल और अन्य कीमती सामान लूट लिए गए। दो यात्रियों के सिर फटने और एक अन्य के घायल होने की खबर है, लेकिन सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं लुटेरे वारदात को अंजाम देकर मौके पर से आराम से फरार हो गए।
आरपीएफ और स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जाँच की और यात्रियों से पूछताछ भी की गई। बिहार में ट्रेनों में बढ़ती लूटपाट की घटनाओं की कड़ी में अब ये एक और मामला जुड़ गया है। हाल ही में कर्मभूमि एक्सप्रेस और पूर्वांचल एक्सप्रेस में भी बिहटा और ढोली स्टेशन के पास लूटपाट की घटनाएँ हुई थीं, जिनमें यात्रियों के साथ मारपीट की भी बात सामने आई थी। यात्रियों का आरोप है कि घटना के दौरान कोई सुरक्षाकर्मी मौके पर नहीं था।