रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम
17-Apr-2025 08:42 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Bihar News: बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, लिहाजा सरकार की ओर से राज्यवासियों को कई तोहफे दिये जा रहे हैं। नीतीश सरकार ने राज्यवासियों को एक और बड़ी खुशखबरी दी है। बिहटा से मनेर के बीच एनएच 30 का चौड़ीकरण किया जाएगा। इस सड़क के चौड़ीकरण पर करीब 70 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। सड़क की चौड़ाई 14 मीटर की जाएगी।
दीघा से कोईलवर तक जेपी गंगा पथ के 36 किलोमीटर विस्तार के पहले बिहटा से दानापुर वाया मनेर पुराना एनएच-30 का चौड़ीकरण किया जाएगा। दानापुर के शाहपुर से बिहटा चौराहे तक 22 किलोमीटर पुराना एनएच 30 की चौड़ाई 14 मीटर करने की योजना है, जिसके लिए डीपीआर तैयार किया जा चुका है। इसके साथ ही दीघा-खगौल नहर रोड का 14 मीटर चौड़ीकरण योजना के तहत काम जल्द शुरू करने की तैयारी है।
आपको बता दें कि सीएम नीतीश ने अपनी प्रगति यात्रा के दौरान इन सड़कों के विकास का ऐलान किया था। अब सबका डीपीआर तैयार कर लिया गया है। दानापुर कैंट के बाद शाहपुर से मनेर होते हुए बिहटा चौराहा तक 22 किलोमीटर सड़क चौड़ीकरण में लगभग 70 करोड़ रुपए की लागत आने की संभावना है। इस रोड का चौड़ीकरण हो जाने से बक्सर और आरा से सीधे दानापुर, दीघा और जेपी गंगा पथ से कॉन्टैक्ट आसान हो जाएगा। वहीं, दानापुर में बेली रोड से गोला रोड की चौड़ाई बढ़कर 14 मीटर करने के लिए निविदा की प्रक्रिया मई तक पूरी कर ली जाएगी। फिलहाल यह सड़क 7.5 मीटर चौड़ी है, जिसे बढ़ाकर 14 मीटर किया जाएगा।