ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज पटना में LPG ब्लैकमार्केटिंग पर बड़ा एक्शन.. दर्ज हुए 4 केस, DM की चेतावनी- मुकदमा के बाद तुरंत होगी गिरफ्तारी पटना में LPG ब्लैकमार्केटिंग पर बड़ा एक्शन.. दर्ज हुए 4 केस, DM की चेतावनी- मुकदमा के बाद तुरंत होगी गिरफ्तारी पकौड़ी लेने गया पति, लौटकर आया तो सीट खाली! बस स्टैंड से प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहिता बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज फोन पर पति से विवाद के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में लिखी यह बात

Bihar News: बिहार के नाम जुड़ी एक और बड़ी उपलब्धि, इस मामले में देशभर के सभी राज्यों को पछाड़कर बना अव्वल, जानें..

Bihar News: बिहार लगातार पांचवें महीने देश में दवा आपूर्ति और वितरण के क्षेत्र में पहले स्थान पर बना हुआ है। यह उपलब्धि राज्य सरकार की स्वास्थ्य सुधार के प्रति सशक्त प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

15-Apr-2025 07:14 PM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के विकास की रफ्तार लगातार जारी है। मेडिसीन के क्षेत्र में बिहार ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। देशभर के सभी राज्यों को पछाड़कर बिहार पूरे देश में अव्वल राज्य बन गया है। बिहार ने पिछले दो दशक में मेडिसीन के क्षेत्र में काफी सफलता हासिल की है।


दरअसल, बिहार बना मुफ्त दवा आपूर्ति में देश का अग्रणी राज्य बन गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर वर्ष 2005 में स्वास्थ्य सुधार की एक नई दिशा की शुरुआत हुई थी। इस महत्वपूर्ण कदम ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को व्यापक रूप से सुदृढ़ किया और मुफ्त दवा नीति को नई मजबूती प्रदान की।


आज बिहार देश का पहला ऐसा राज्य बन चुका है जो 611 प्रकार की औषधियां मरीजों को बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध कराता है। इन दवाओं में कैंसर, हृदय रोग, वायरल संक्रमण सहित सभी प्रमुख बीमारियों की औषधियां शामिल हैं।


राज्य सरकार के प्रयासों का प्रभाव साफ नजर आता है। पिछले 20 वर्षों में सरकारी अस्पतालों से दवा आपूर्ति में 10 गुणा वृद्धि दर्ज की गई है। बीते 5 वर्षों में मुफ्त दवा नीति के तहत दवा आपूर्ति और वितरण पर खर्च 10 गुणा तक बढ़ा है। जहां पहले यह खर्च सीमित था, वहीं वित्तीय वर्ष 2024-25 में यह बढ़कर लगभग 762 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025-26 में यह खर्च 1100 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। यह स्वास्थ्य सेवाओं में हुए गुणवत्तापूर्ण सुधार का प्रमाण है। वर्ष 2005 से पहले जहां सरकारी अस्पतालों में जीवनरक्षक दवाएं उपलब्ध नहीं थीं, वहीं अब मरीजों को ये दवाएं मुफ्त मिल रही हैं, जिससे खासतौर पर गरीब तबके को आर्थिक राहत मिली है।


केंद्र सरकार के डीवीडीएमएस (Drugs and Vaccine Distribution Management System) पोर्टल के अनुसार, बिहार लगातार पांचवें महीने देश में दवा आपूर्ति और वितरण के क्षेत्र में पहले स्थान पर बना हुआ है। यह उपलब्धि राज्य सरकार की स्वास्थ्य सुधार के प्रति सशक्त प्रतिबद्धता को दर्शाती है।