ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी ! Patna NEET student death case : पटना छात्रा मौत केस में नया खुलासा, अब इस एंगल से शुरू होगी CBI की जांच; गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना Bihar Governor : जानिए भारत में किन-किन सैन्य अधिकारियों को बनाया गया राज्यपाल, बिहार में सैयद अता हसनैन नया नाम Bihar Governor : बिहार में पिछले 10 वर्षों में सात राज्यपाल बदले, औसतन डेढ़ से दो साल का रहा कार्यकाल; जानिए आजादी के बाद अबतक कितने गवर्नर BIHAR NEWS : केंद्र की राशि से बिहार को मिलेगी राहत ! अभी भी नहीं कम होगी इन लोगों की मुश्किलें; बस इनको मिलेगी राहत Bihar Rajya Sabha Election : स्कॉर्पियो-इनोवा के मालिक हैं भाजपा अध्यक्ष, नितिन नवीन और शिवेश कुमार की संपत्ति का खुलासा; हलफनामे में दी पूरी जानकारी राज्यसभा चुनाव: संपत्ति के मामले में उम्मीदवारों के बीच बड़ा अंतर, नीतीश कुमार सबसे कम संपत्ति वाले नेताओं में शामिल

Bihar News: हत्या मामले में फरार लल्लू मुखिया पर कुर्की-जब्ती की तैयारी, सरेंडर के अलावा अब कोई विकल्प नहीं

Bihar News: बाढ़ में हत्या मामले के फरार अभियुक्त कर्णवीर सिंह उर्फ लल्लू मुखिया की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया भी शुरू, अब सरेंडर करना ही होगा।

21-Jul-2025 08:11 AM

By First Bihar

Bihar News: पटना के बाढ़ से बड़ी खबर आ रही है, जहां हत्या मामले में फरार कर्णवीर सिंह उर्फ लल्लू मुखिया की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस बाढ़ न्यायालय में कुर्की-जब्ती के लिए आवेदन कर सकती है, वहीं लल्लू मुखिया के सरेंडर की भी अटकलें लगाई जा रही हैं।


बाढ़ थाना कांड संख्या 98/23 (हत्या मामले) में एकमात्र अप्राथमिकी अभियुक्त कर्णवीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया गहरे संकट में हैं। कभी अनंत सिंह के करीबी रहे लल्लू मुखिया ने 2020 के बाढ़ विधानसभा चुनाव में भी किस्मत आजमाई थी। इस मामले में अन्य सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस का फोकस लल्लू पर है।


अब बाढ़ ASP राकेश कुमार के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर सघन छापेमारी की जा रही है। पहले उच्च न्यायालय ने लल्लू की बेटी के तिलक और विवाह के कारण उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाई थी, लेकिन 16 जुलाई को न्यायालय से कार्रवाई की अनुमति मिलने के बाद पुलिस ने दबाव और बढ़ा दिया है।


सूत्रों के अनुसार पुलिस बाढ़ न्यायालय में लल्लू की संपत्ति की कुर्की-जब्ती के लिए आवेदन दाखिल कर सकती है। दूसरी ओर यह भी संभावना जताई जा रही है कि पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण लल्लू मुखिया सरेंडर कर सकते हैं। फिलहाल लल्लू फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।


रिपोर्टर: कुन्दन किशोर, बाढ़, पटना