ब्रेकिंग न्यूज़

देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी BIHAR NEWS : हाईटेक निगरानी से खनन माफियाओं पर शिकंजा, अब हर ट्रक पर डिजिटल नजर; चलते -चलते हो जाएगा नाप -तौल नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम Bihar new road project : अब सफर होगा आसान! इस जिलें में 5 नई सड़कों से ट्रैफिक होगा फ्री; जानिए किस-किस इलाके में होगा निर्माण भारत-नेपाल सीमा पर SSB का बड़ा एक्शन, फर्जी आधार कार्ड के साथ बांग्लादेशी नागरिक को दबोचा

Home / bihar / patna-news / Bihar News: बिहार के 2 जिलो में बाइपास निर्माण को मिली मंजूरी, खर्च...

Bihar News: बिहार के 2 जिलो में बाइपास निर्माण को मिली मंजूरी, खर्च होंगे ₹953 करोड़

Bihar News: केंद्र सरकार ने अरवल और दाउदनगर में 953 करोड़ रुपये की लागत से बाइपास निर्माण को मंजूरी दी। NH-139 पर यह परियोजना पटना, अरवल, और औरंगाबाद के बीच संपर्क को बेहतर बनाएगी..

05-Oct-2025 08:23 AM

By First Bihar

Bihar News: केंद्र सरकार ने बिहार के अरवल और औरंगाबाद जिले के दाउदनगर में बाइपास निर्माण के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय राजमार्ग-139 पर अरवल में 665.50 करोड़ रुपये और दाउदनगर में 288.28 करोड़ रुपये की लागत से बाइपास निर्माण को हरी झंडी दी है।


इस परियोजना से पटना, अरवल, दाउदनगर और औरंगाबाद के बीच सड़क संपर्क मजबूत होगा और क्षेत्र में व्यापार और आवागमन में भी सुधार होगा। बाइपास के बनने से स्थानीय लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी और सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी।


राष्ट्रीय राजमार्ग-139 बिहार की राजधानी पटना को औरंगाबाद के रास्ते झारखंड से जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण मार्ग है। अरवल और दाउदनगर में बाइपास बनने से भारी वाहनों का यातायात शहरों के बाहर की ओर डायवर्ट होगा, जिससे शहरी क्षेत्रों में भीड़भाड़ कम होगी। इसके साथ ही परियोजना में सिटी साइड सर्विस रोड का निर्माण भी शामिल है जो कि स्थानीय लोगों के लिए आवागमन को और सुगम बनाएगा। इस पहल से व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र का आर्थिक विकास तेज होगा।


अरवल और दाउदनगर में लंबे समय से जाम की समस्या लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। विशेष रूप से बालू और अन्य सामान लदे ट्रकों के कारण यातायात ठप हो जाता है, जिससे मरीजों को समय पर पटना पहुंचने में कठिनाई होती है। बाइपास के निर्माण से यह समस्या काफी हद तक हल हो जाएगी, क्योंकि भारी वाहन अब शहर के बाहर बने रास्तों से गुजरेंगे। इससे समय की बचत होगी और सड़क सुरक्षा में भी सुधार होगा।