बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
21-Aug-2025 07:29 PM
By Viveka Nand
Bihar News: नगर निगम का एक भ्रष्ट अधिकारी जो सरकार का चहेता है, उसके भ्रष्टाचार की पोल आर्थिक अपराध इकाई ने खोली है. ईओयू ने उक्त धनकुबेर अफसर के खिलाफ 18 अगस्त 2025 को कांड सं- 20 दर्ज कर कई ठिकानों पर छापेमारी की है. पटना लेकर सिवान और उप्र के लखनऊ तक रेड डाला गया है. लखनउ में इनोवा,फार्च्यूनर जैसी महंगी गाड़ियां मिली हैं. स्वयं-पत्नी व परिजनों के बैंक अकाउंट में लगभघ 1.48 करोड़ रू जमा है. करप्शन में लिप्त वो अधिकार शेल कंपनी बनाकर ब्लैक मनी को व्हाइट करता था. मोतिहारी के रक्सौल में रहने के दौरान शेल कंपनी में राशि भेजी गई.
रक्सौल में पदस्थापन काल में शेल कंपनी में भिजवाई राशि
आर्थिक अपराध इकाई ने बताया है कि सिवान नगर परिषद का कार्यपालक पदाधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव 2013 में नगर विकास सेवा में नियुक्त हुए. उनकी पत्नी नलिनी प्रकाश हैं, जिनके नाम पर नलिनी क्रिएशन के नाम से लखनऊ स्थित आवास पर एक आर्ट स्टूडियो है. अनुभूति श्रीवास्तव ने अपनी पत्नी नलिनी प्रकाश के सहयोग एवं आपराधिक षड्यंत्र से आवासीय पता गोमती नगर लखनऊ पर कई शेल कंपनी बनाई है. जिसमें संस्कार इंटरप्राइजेज और बुएयांस सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड है. इन कंपनी के बैंक खातों में अपनी अवैध रूप से अर्जित राशि को विभिन्न माध्यमों से जमा कराया गया. इसके बाद उस राशि को चेन ट्रांसफर के माध्यम से स्वयं व अपनी पत्नी के खाते में राशि भिजवाई. आर्थिक अपराध इकाई ने बताया है कि पूर्वी चंपारण के रक्सौल एवं सहरसा पदस्थापन काल में संस्कार इंटरप्राइजेज में बड़ी मात्रा में नगद राशि जमा हुई. इसके बाद उसका स्थानांतरण पत्नी नलिनी प्रकाश के बैंक खाते में की गई।
इनोवा-फॉर्चूनर गाड़ियां मिली हैं...
तलाशी में लखनऊ स्थित आवास से 192000 नकद एवं 400 ग्राम ज्वेलरी, सिवान आवास से 125000 रू नकद एवं पटना स्थित घर से 3.49 लाख 500 रू, इस तरह से कुल मिलाकर 6,66,500 रू बरामद किए गए हैं . अनुभूति श्रीवास्तव एवं उनकी पत्नी नलिनी प्रकाश व परिजनों से संबंधित 21 पासबुक में एक करोड़ 48 लाख 40 हजार 173 रुपए जमा पाया गया है. लखनऊ स्थित आवास से 2024-25 में खरीदी गई महंगी गाड़ी फॉर्चूनर एवं इनोवा तथा जमीन फ्लैट एवं अन्य दस्तावेज बरामद की गई है.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...