सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
30-Apr-2025 12:19 PM
By KHUSHBOO GUPTA
Bihar News: बिहार के हाजीपुर में गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र अंतर्गत जढुआ-नवादा के पास हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मिनी ट्रक पर सवार बैंड पार्टी के 5 लोग बुरी तरह से झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आग में झुलसे लोग इधर-उधर भागने लगे। हादसे की सूचना पर आसपास के लोग जुट गए।
जानकारी के मुताबिक, बैंड ताशा पार्टी गया में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए मिनी ट्रक पर जा रही थी। इसी दौरान जढुआ-नवादा के पास हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 5 लोग बुरी तरह झुलस गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी झुलसे हुए व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया। जिनमें से तीन व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है।
खबरों के मुताबिक, हादसे के दौरान मिनी ट्रक पर बंद ताशा पार्टी के करीब 20 से अधिक लोग सवार थे। सभी लोग एक शादी समारोह में बैंड बजाने के लिए गया जा रहे थे। इसी दौरान तार की चपेट में आने से 5 लोग बुरी तरह झुलस गया। घटना के बारे में गंगा ब्रिज थाना अध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि मिनी बस पर सवार होकर ढोल ताशा बैंड पार्टी कहीं शादी समारोह में जा रहे थे। इसी दौरान बिजली की तार की चपेट में आने से कुछ लोग झुलस गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। तब तक मिनी ट्रक पर सवार सभी लोग बैंड लेकर फरार हो गये थे।