ब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप Bihar News : राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन अब बनेगी रेगुलर, यात्रियों को बड़ी राहत – पर्यटन को भी मिलेगा बूस्ट ‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंह BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? Bihar School News : बिहार में प्राइवेट स्कूल खोलना होगा आसान! नीतीश सरकार की नई नीति से इन लोगों को बड़ी राहत; ऐसे मिलेगा लाभ Bihar Accident : बैरिकेडिंग बनी मौत का जाल! BCA छात्र की दर्दनाक मौत, सड़क पर बवाल Bihar School News : बिहार में बच्चों की कमजोर पढ़ाई पर बड़ा एक्शन! अब हर शनिवार टीचर्स करेंगे मंथन, जानिए क्या बदलेगा

Home / bihar / patna-news / REVENUE DEPARMENT UPDATE: आपका भी है जमीन खरीदने का प्लान तो फटाफट कर...

REVENUE DEPARMENT UPDATE: आपका भी है जमीन खरीदने का प्लान तो फटाफट कर लें यह काम, MVR में हो रहा बड़ा बदलाव; खर्च होंगे अधिक पैसे

बिहार में जमीन खरीद-बिक्री को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। एक अप्रैल से राज्य में जमीन का नया मार्केट वैल्यू रेट यानी एमवीआर लागू होने जा रहा है।

12-Feb-2026 03:45 PM

By First Bihar

REVENUE DEPARMENT UPDATE: बिहार में जमीन खरीद-बिक्री को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। एक अप्रैल से राज्य में जमीन का नया मार्केट वैल्यू रेट यानी एमवीआर लागू होने जा रहा है। करीब 13 साल बाद यह बड़ा बदलाव किया जा रहा है। नए रेट लागू होते ही जमीन की रजिस्ट्री महंगी हो जाएगी। कई जगहों पर दर चार से पांच गुना तक बढ़ सकती है।


अभी कई इलाकों में सरकारी रेट और बाजार भाव में काफी अंतर है। लोग बाजार में ज्यादा कीमत पर जमीन खरीदते हैं, लेकिन रजिस्ट्री कम दर पर होती है। इसी अंतर को खत्म करने के लिए सरकार ने एमवीआर में बदलाव करने का फैसला लिया है।


नए नियम के तहत शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में जमीन की नई दरें तय की जा रही हैं। शहरों के मुख्य बाजार, चौक-चौराहों और व्यावसायिक इलाकों में ज्यादा बढ़ोतरी होगी। गांवों में भी कृषि भूमि, सड़क किनारे की जमीन और व्यावसायिक उपयोग वाली जमीन के रेट बढ़ेंगे।


जमीन का नया वर्गीकरण भी किया गया है। गांवों में जमीन को अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है जैसे आवासीय, कृषि, सिंचित, असिंचित, सड़क किनारे और व्यावसायिक भूमि। शहरों में भी मकान और दुकान के हिसाब से अलग रेट तय होंगे। भवन और पक्के निर्माण की कीमतों में भी बदलाव किया जाएगा।


सरकार को जमीन निबंधन से हर साल अच्छी-खासी आमदनी होती है। उम्मीद है कि नए रेट लागू होने से राजस्व और बढ़ेगा। इससे विकास कार्यों में भी मदद मिलेगी। विभाग की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है और मंजूरी मिलते ही नया रेट लागू कर दिया जाएगा।


बांका जिले में ज्यादा बढ़ेगी दर

इस बदलाव का ज्यादा असर बांका जिले में देखने को मिलेगा। यहां नगर परिषद, नगर पंचायत और सभी राजस्व गांवों के लिए नए रेट का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। बांका शहर के गांधी चौक के पास अभी जमीन का एमवीआर करीब साढ़े छह लाख रुपये प्रति डिसमल है। नया रेट लागू होने के बाद यह करीब 25 लाख रुपये प्रति डिसमल तक पहुंच सकता है। वहीं कटोरिया और चांदन इलाके में खेत की जमीन का रेट दो से चार हजार रुपये प्रति डिसमल से बढ़कर 15 से 20 हजार रुपये प्रति डिसमल तक हो सकता है।

जिला अवर निबंधक पदाधिकारी के अनुसार, मौजूदा एमवीआर बाजार भाव से काफी कम है। नए वित्तीय वर्ष में इसमें करीब 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो सकती है। साफ है कि एक अप्रैल के बाद जमीन खरीदना पहले से महंगा पड़ेगा। इसलिए जो लोग जमीन लेने की योजना बना रहे हैं, उन्हें नए रेट का ध्यान रखना होगा।