ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR: दो बाइक की सीधी टक्कर में वकील की मौत, घायल युवक DMCH रेफर मुंगेर में अवैध गिट्टी और बालू ढुलाई पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 5 गिरफ्तार, 47 लाख का जुर्माना NEET छात्रा हत्याकांड!: जहानाबाद में 25 KM लंबा मार्च, सरकार पर लीपापोती का आरोप BIHAR: रंगदारी मामले में निलंबित थानाध्यक्ष अमरज्योति ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल पटना में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: तीन कॉल सेंटरों पर रेड, 22 गिरफ्तार फ्लैट खरीदारों के हित पर जोर: रेरा बिहार कार्यक्रम में न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह का मार्गदर्शन बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त: सारण में कई वाहन जब्त, 75.65 लाख का जुर्माना राशनकार्ड धारकों को बड़ी राहत: होली और दिवाली पर मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल

स्‍नातक पास युवक/ युवतियों को 1000 रुपये मिलेगा महीना, आज एक हजार लाभुकों के खातों में भेजी गई राशि, ऐसे करें आवेदन?

बिहार में स्‍नातक पास बेरोजगार युवक-युवतियों को अब मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना का लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने योजना का शुभारंभ किया। 20 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को दो साल तक ₹1,000 प्रतिमाह

स्‍नातक पास युवक/ युवतियों को 1000 रुपये मिलेगा महीना, आज एक हजार लाभुकों के खातों में भेजी गई राशि, ऐसे करें आवेदन?

04-Oct-2025 08:16 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार के स्‍नातक पास युवक- युतियों को मुख्‍यमंत्री निश्‍चय स्‍वयं सहायता भत्‍ता योजना का लाभ मिलेगा। इसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को संयुक्‍त रूप से राज्‍य के एक हजार लाभुकों के खातों में डीबीटी के माध्‍यम से योजना की राश‍ि भेजकर की। उक्‍त जानकारी योजना एवं विकास विभाग बिहार सरकार के प्रधान सचिव के सेंथिल कुमार ने शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में दी।


उन्‍होंने कहा क‍ि सुशासन के कार्यक्रम 2015-20 एवं राज्य सरकार के 7 निश्चय में से एक 'आर्थिक यवाओं को बल' के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2016-17 से मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता योजना का कार्यान्वयन कराया जा रहा है। इस योजना का शुभारंभ 02 अक्‍टूबर 2016 को किया गया था। इस योजना के तहत राज्य के 20 से 25 वर्ष आयु वर्ग के 12वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण बेरोजगार युवक / युवतियां , जो आगे की पढ़ाई नहीं कर सकीं उन्‍हें रोजगार तलाशने के दौरान दो वर्ष तक ( एक हजार रुपये प्रतिमाह) की दर से सहायता भत्‍ता की राश‍ि प्रदान की जाती है। राज्‍य सरकार ने सात निश्‍चय-2 में भी इस योजना को जारी रखते हुए वर्ष 2021-22 से 2025-26 तक विस्‍तारित किया है। ताक‍ि बेरोजगार युवक / युवतियों को इसका लाभ मिल सके।


* स्‍नातक पास युवक - युवतियों को लाभ देने के लिए किया गया योजना का पुनर्गठन 

प्रधान सचिव ने कहा कि राज्‍य के स्‍नातक (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय से) उत्तीर्ण युवक-युवतियों को स्‍वयं सहायता भत्‍ता का लाभ देने के लिए पूर्व से संचालित 'मुख्यमंत्री निश्चय स्‍वयं सहायता भत्ता योजना का पुनर्गठन किया गया है। इस योजना के तहत 20 से 25 वर्ष के आयु वाले वैसे युवक - युवतियों जो राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, संस्थानों से स्नातक (कला. विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय से) उत्तीर्ण हों और वे स्वरोजगार, सरकारी, निजी, गैर सरकारी नियोजन (अनुबंध, स्थायी या अस्थायी रूप से) प्राप्त नहीं किये हैं। दूसरे जगह अध्ययनरत नहीं है तथा रोजगार की तलाश कर रहे हैं उन्‍हें भी 1,000/- (एक हजार) रूपये प्रतिमाह की दर से अधिकतम 02 वर्षों तक इस योजना का लाभ दिया जाएगा। 


* बेरोजगार युवक - युवतियों को रोजगार के लिए मिलेगा प्रशिक्षण 

प्रधान सचिव के सेंथिल कुमार ने कहा कि इस योजना के तहत स्नातक उत्तीर्ण युवक-युवतियों जो स्वयं सहायता भत्ता की राशि प्राप्‍त करेंगे उनको रोजगार, स्वरोजगार के लिए क्षमतावर्धन हेतु श्रम संसाधन विभाग, बिहार द्वारा निःशुल्क कौशल विकास से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।


* प्रति वर्ष पांच लाख लाभार्थियों को मिलेगा स्‍वयं सहायता भत्‍ता

प्रधान सचिव ने कहा कि इस योजना के अन्तर्गत प्रतिवर्ष पांच लाख लाभार्थियों को स्वयं सहायता भत्ता का लाभ देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसपर कुल अनुमानित छह सौ करोड रूपये प्रतिवर्ष  व्‍यय होंगे। उन्‍होंने कहा कि इस योजना के प्रावधानों से राज्‍य के युवक-युवतियों को अवगत कराने के लिए राज्‍य सरकार से निर्गत संकल्प / पत्र की प्रति राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति, सभी प्रमंडलीय आयुक्त, सभी जिला पदाधिकारी, सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी जिला योजना पदाधिकारी, सभी महाविद्यालयों के प्राचार्य एवं सभी क्षेत्रीय योजना पदाधिकारियों के पास भेज दिया गया है।


इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए इच्छुक युवक-युवतियां अपने संबंधित जिला के जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र से सम्पर्क स्थापित कर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है। इस योजना के लिए विकसित Web Portal- https://www.7nishchay-yuvaupmission.bihar.gov.in पर Online आवेदन भी कर सकते है। आवेदकों की सुविधा तथा समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु राज्य स्तर पर युवा निश्चय सुविधा केन्द्र (कॉल सेंटर) के Toll Free No. 1800-3456-4444 पर सम्पर्क स्थापित कर सकते है।