बिहार में पुलिस खोज रही थी शराब: मिलने लगी हथियार, 4 तस्कर गिरफ्तार Bihar RTPS certificate : बिहार में जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र बनाने के नियम बदले, अब दस्तावेज की जानकारी देना अनिवार्य बिहार के इस मंदिर में सवा किलो चांदी की आभूषण चोरी: देवी-देवताओं के मुकुट, झांप और तीर-धनुष गायब क्या नीतीश कुमार बदलेंगे अपना फैसला: JDU प्रवक्ता नीरज कुमार ने कही बड़ी बात, आज शाम बैठक में क्या होगा Patna crime news : पटना में गाली-गलौज के बाद युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में रेफर; पुलिस जांच में जुटी YouTube पर 1 लाख व्यूज से कितनी होती है कमाई ? जानिए वीडियो से पैसे कमाने का पूरा गणित Bihar politics : 'हमारो अपन ऐलान है ...', नीतीश चले दिल्ली… क्या मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह देंगे इस्तीफा? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बयान Bihar Politics : बिहार में नई सियासी खिचड़ी ! सम्राट चौधरी ने की सीएम से 25 मिनट तक मुलाकात, तुरंत बाद विजय सिन्हा पहुंचे आवास; बिहार में नया सीएम कौन? बिहार के 4 लाख छात्रों को बड़ी राहत: ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर सुधार की तिथि बढ़ी, अब इस तारीख तक करवा सकते है अपडेट Char Dham Yatra 2026: आज से शुरू हुआ पंजीकरण, जानिए कब खुलेंगे चारों धाम के कपाट और कैसे करें रजिस्ट्रेशन
04-Jul-2025 02:12 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार में मुहर्रम को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गए हैं। मुहर्रम जुलूस को लेकर बिहार पुलिस की गाइडलाइन जारी किया है। पुलिस की गाइडलाइंस के मुताबिक, मुहर्रम के जुलूस निकालने के लिए प्रशासन से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य है। बिना लाइसेंस ताजिया नहीं निकाली जा सकेगी। जुलूस के आयोजकों को 5-10 स्वयंसेवकों की सूची देनी होगी, जो निगरानी में सहयोग करेंगे।
वहीं जुलूस किन मार्गों से गुजरेगा, इसकी पूर्वनिर्धारित रूट चार्ट प्रशासन को देना होगा। इसी रूट पर ही जुलूस की अनुमति मिलेगी। लाइसेंस के लिए आवेदन में आवेदक का नाम, पता, फोन नंबर और फोटो आईडी देना अनिवार्य है। जुलूस के दौरान भड़काऊ नारे, पोस्टर और बैनर लगाने पर प्रतिबंध रहेगा।
डीजे, बैंड आदि की ध्वनि निर्धारित मानकों और समय सीमा के अनुसार ही होनी चाहिए। बाइक पर स्टंट या तेज रफ्तार से वाहन चलाने पर सख्त कार्रवाई होगी। शराब या अन्य नशीले पदार्थों का सेवन जुलूस में पूरी तरह वर्जित है। छोटे बच्चों को भीड़ या जुलूस में लाने से बचने की अपील की गई है।
किसी भी धर्म या समुदाय की भावना को ठेस पहुंचाने वाले कार्य पर पूरी तरह रोक है। अफवाहों पर ध्यान न देने और सोशल मीडिया पर पुलिस की सख्त निगरानी की बात कही गई है। भ्रामक फोटो या वीडियो शेयर या फॉरवर्ड न करें, ऐसा करने वालों पर कार्रवाई होगी। सभी से सद्भाव बनाए रखने की अपील की गई है।