जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया
01-Nov-2025 11:40 AM
By FIRST BIHAR
Bihar Weather Update: मोंथा चक्रवात के प्रभाव से बिहार में पिछले तीन दिनों से जारी आंधी और बारिश ने आम जनजीवन के साथ-साथ चुनावी माहौल को भी बुरी तरह प्रभावित किया है। शुक्रवार को खराब मौसम के चलते कई राजनीतिक दलों के बड़े नेताओं के हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सके, जिसके कारण करीब 23 चुनावी सभाएं रद्द करनी पड़ीं।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, और अभिनेता-सिंगर पवन सिंह समेत कई प्रमुख नेताओं की व्यस्त चुनावी रैलियां मौसम की भेंट चढ़ गईं। कुछ नेताओं ने तय सभाओं में पहुंचने के बजाय मोबाइल के जरिए जनता को संबोधित करना पड़ा।
तेज हवा और बारिश ने राज्य में धान समेत कई खरीफ फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। ग्रामीण इलाकों में किसान चिंता में हैं, क्योंकि कटनी के समय खड़ी फसलें गिरने से पैदावार प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को भी राज्य के अधिकांश जिलों में गरज और तेज हवा के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है।
वहीं, अररिया, किशनगंज और पूर्णिया में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम के बिगड़े मिजाज के कारण शुक्रवार को अधिकांश शहरों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी गई। बांका में राज्य का सबसे अधिक तापमान 27.4°C और बाल्मीकि नगर में सबसे कम 20.6°C रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग का कहना है कि रविवार से प्रदेश भर का मौसम साफ होना शुरू हो जाएगा। अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना है। हालांकि, न्यूनतम तापमान में अगले पांच दिनों तक कोई खास बदलाव नहीं होगा, जिससे सुबह और शाम हल्की ठंड का एहसास बना रहेगा।