Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत
27-May-2025 10:58 AM
By First Bihar
Bihar weather update: बिहारवासियों के लिए राहत की खबर है। इस बार मॉनसून अपने तय समय से एक सप्ताह पहले ही राज्य में दस्तक देने जा रहा है। मौसम विभाग की मानें तो 4 जून को मॉनसून सीमांचल के रास्ते बिहार में प्रवेश करेगा। खासतौर पर पूर्णिया और आसपास के इलाकों में भारी वर्षा के संकेत मिले हैं।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस साल राज्य में सामान्य से अधिक बारिश यानी अतिवृष्टि के आसार हैं, जिससे धान की खेती करने वाले किसानों को काफी फायदा होगा। हालांकि भारी बारिश के चलते बाढ़ का खतरा भी बना रहेगा।
प्री-मॉनसून सीज़न में भी लगातार बारिश देखी गई, जिससे मक्का और मूंग की खेती प्रभावित हुई है। 1 जून तक सीमांचल समेत बिहार के कई जिलों में प्री-मॉनसून बारिश की संभावना बनी हुई है। इस बार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने भी केरल में समय से आठ दिन पहले दस्तक दी है। आमतौर पर यह 1 जून को आता है, लेकिन इस साल 24 मई को ही केरल में प्रवेश कर गया। इसका असर बिहार समेत कई राज्यों में समय पूर्व बारिश के रूप में दिख सकता है।
अगर पूर्वानुमान सही साबित हुए, तो इस साल बारिश का रिकॉर्ड पिछले सालों को पार कर सकता है। ऐसे में राज्य सरकार और आपदा प्रबंधन विभाग को बाढ़ की आशंका को ध्यान में रखते हुए पहले से तैयारियां करनी होंगी।