बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर
16-Jun-2025 03:41 PM
By FIRST BIHAR
Mansoon in Bihar: भीषण गर्मी से जूझ रहे बिहार के लोगों के लिए राहत की खबर है। बिहार में मानसून की एंट्री को लेकर मौसम विभाग ने नया अपडेट दिया है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि मॉनसून जल्द ही बिहार में प्रवेश करने वाला है।
मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल पूर्णिया के आसमान में बादल छाए हुए हैं और मानसून के अनुकूल परिस्थितियां बन चुकी हैं। मैसम विभाग के वैज्ञानिकों की मानें तो अगर सब कुछ सामान्य रहा, तो अगले कुछ घंटों में बिहार में बारिश का दौर शुरू हो सकता है। अगले 24 से 48 घंटे में मॉनसून पूर्णिया के रास्ते राज्य में दस्तक दे देगा।
दरअसल, बिहार में हर साल मॉनसून आमतौर पर 15 जून के बाद सक्रिय होता है, और पिछले साल भी यह 20 जून को राज्य में पहुंचा था। केरल में इस बार समय से पहले मानसून की एंट्री के बाद ऐसी संभावना जताई जा रही थी कि बिहार में भी समय से पहले मानसून की एंट्री होगी हालांकि ऐसा नहीं हुआ और इस बार भी इसके समय पर पहुंचने की संभावना है।
मौसम विभाग ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि पूर्णिया, अररिया, किशनगंज और कटिहार के रास्ते ही मॉनसून बिहार में प्रवेश करता है। अभी तक दक्षिण बिहार के लोग गर्मी की मार झेल रहे हैं, लेकिन जल्द ही उन्हें राहत मिलने की उम्मीद है। 18 जून को उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के कुछ हिस्सों में तेज हवा, गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में गिरावट और गर्मी से राहत मिल सकती है।