PATNA: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतगणना जारी है। तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में एनडीए समर्थित उम्मीदवार नरेंद्र प्रसाद सिंह बढ़त बनाए हुए हैं। ताजा जानकारी के अनुसार, दूसरे राउंड की गिनती में नरेंद्र सिंह 182 वोटों से आगे चल रहे हैं।


पहले राउंड की मतगणना में नरेंद्र प्रसाद सिंह को 1793 वोट मिले थे। वहीं, सीपीआई के उम्मीदवार संजय कुमार सिंह को 1656 वोट, निर्दलीय उम्मीदवार भूषण झा को 1457 मत और जन सुराज के श्याम नंदन कुमार राय को 1295 वोट मिले थे।


दूसरी ओर, पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में नीरज कुमार और अनुज सिंह के बीच मुकाबले पर भी नजर बनी हुई है। मतगणना केंद्रों पर सीसीटीवी की व्यवस्था को लेकर कुछ प्रत्याशियों ने सवाल उठाए हैं। राजद और कांग्रेस के उम्मीदवारों ने भी मतगणना की व्यवस्था पर आपत्ति जताई है।


बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए हुए चुनाव में कुल 150 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है। मतगणना पूरी होने के बाद ही सभी सीटों के अंतिम परिणाम स्पष्ट होंगे।