PATNA: एमएलसी चुनाव के नतीजे आज मंगलवार की शाम तक सामने आएंगे। जिसके बाद जीत हासिल करने वाले उम्मीदवार जश्न मनाएंगे। चुनाव में जीत हासिल करने वाले उम्मीदवार के लिए पहले से पटना के गोलघर के पास बड़ी संख्या में हाथी, घोड़ा, ऊंट और बैंड बाजा आकर लगा हुआ है।
जो भी उम्मीदवार जीतेंगे वो जश्न मनाएंगे, उन्ही के लिए यहां हाथी, घोड़ा, ऊंट और बैंड बाजा पहले से सज धज कर तैयार है। जीत हासिल करने के बाद उम्मीदवार यहां से इसे ले जाएंगे और जीत का जश्न मनाएंगे। इन्हें अपने साथ लेकर गोलघर के पास आए लोग भी मतगणना पर नजर बनाये हुए हैं। फोन आते ही वे हाथी,घोड़ा, ऊंट और बैंड बाजा लेकर यहां से निकलेंगे और उम्मीदवार के जश्न में चार चांद लगाएंगे।
बता दें कि बिहार की 8 विधान परिषद सीटों पर आज शाम तक नतीजे आ जाएंगे। MLC चुनाव में पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी स्नातक MLC सीट पर नतीजे आएंगे। वहीं पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण के शिक्षक MLC सीट पर भी आज ही रिजल्ट आएगा। इस बार मुकाबला सिर्फ NDA और महागठबंधन तक सीमित नहीं दिख रहा है। जन सुराज ने सभी 8 सीटों पर प्रत्याशी उतारकर मुकाबले को रोचक बना दिया है।
बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतगणना के बीच पटना में जीत के जश्न की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। गोलघर के पास हाथी, घोड़े, ऊंट और बैंड-बाजे सजाकर तैयार रखे गए हैं। चुनाव में जीत हासिल करने वाले उम्मीदवारों के लिए जश्न का इंतजाम किया गया है। नतीजे आने के साथ ही बुकिंग कराने वाले उम्मीदवारों की ओर से फोन आने का इंतजार किया जा रहा है।
गोलघर के पास बड़ी संख्या में हाथी, घोड़े, ऊंट और बैंड-बाजे लेकर लोग पहुंचे हैं। इनका कहना है कि जैसे ही किसी उम्मीदवार की ओर से फोन आएगा, वे अपने साजो-सामान के साथ वहां से रवाना हो जाएंगे। जीत के बाद निकलने वाले जुलूस में हाथी-घोड़े, ऊंट और बैंड-बाजा उत्सव का माहौल बनाएंगे।
8 सीटों पर आज आएंगे नतीजे
बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए मंगलवार को मतगणना जारी है। इनमें चार स्नातक निर्वाचन क्षेत्र—पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी शामिल हैं। वहीं, चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र—पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण के नतीजे भी आने हैं। इस चुनाव में एनडीए और महागठबंधन के उम्मीदवारों के साथ जन सुराज के प्रत्याशी भी मैदान में हैं। जन सुराज ने सभी आठ सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं।
मतगणना के नतीजों के बाद जीतने वाले उम्मीदवारों के समर्थकों में उत्साह देखने को मिल सकता है। फिलहाल गोलघर के पास हाथी, घोड़े, ऊंट और बैंड-बाजे के साथ मौजूद लोग उम्मीदवारों के बुलावे का इंतजार कर रहे हैं।
बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतगणना के बीच पटना के गोलघर के पास जीत के जश्न की तैयारियां की गई हैं। हाथी, घोड़े, ऊंट और बैंड-बाजे सजाकर तैयार रखे गए हैं। उम्मीदवारों के बुलावे का इंतजार है।